Tuesday, July 21

‘चेन्नई’ सुन मृणाल ठाकुर शरमाई, सिद्धांत चतुर्वेदी ने चिढ़ाया, फिर उड़ी धनुष संग डेटिंग की अफवाह

नई दिल्ली, 5 फरवरी 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी नई फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में इन दिनों व्यस्त हैं। हाल ही में हुए एक इवेंट में ऐसा मजेदार वाकया हुआ, जिसने फैंस को धनुष और मृणाल के बीच अफवाहों की याद दिला दी।

सिद्धांत ने चिढ़ाया, मृणाल शरमाई

प्रमोशनल इवेंट के दौरान रिपोर्टर ने मृणाल से पूछा,
“वो चेन्नई वाले कुछ सवाल पूछ रहे थे आपसे?”
सिद्धांत ने झट मृणाल की ओर इशारा करते हुए कहा,
“वो सवाल इनसे था, वो चेन्नई वाला या मुझसे था?”
मृणाल ने तुरंत जवाब दिया कि सवाल उनके लिए था। इस पर सिद्धांत और रिपोर्टर्स हंस पड़े, जबकि मृणाल शरमाई और मुस्कुराती रहीं।

धनुष के साथ डेटिंग की अफवाहें

मृणाल और सुपरस्टार धनुष को लेकर अफवाहें लंबे समय से चल रही हैं। बीते साल अगस्त में ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर दोनों की मुलाकात और हाल ही में ‘दो दीवाने सहर में’ के टीजर पर धनुष की प्रतिक्रिया ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी।
धनुष ने टीजर पर साधारण टिप्पणी की थी – “अच्छा लग रहा है,” जबकि मृणाल ने दिल और सूरजमुखी का इमोजी भेजा।

हालांकि, धनुष के करीबी सूत्रों ने साफ किया है कि एक्टर दूसरी शादी में रुचि नहीं रखते और वे अपने दोनों बेटों यात्रा और लिंगा की परवरिश पर ध्यान दे रहे हैं।

शादी की अफवाहें बेबुनियाद

बीते दिनों यह अफवाह उड़ी कि मृणाल और धनुष वैलेंटाइन डे पर शादी करने वाले हैं, लेकिन एक्ट्रेस के करीबी ने इसे खारिज किया। मृणाल फिलहाल अपनी नई फिल्म और आने वाली तेलुगू प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

फिल्म की जानकारी

रवि उदयावर के निर्देशन में बनी ‘दो दीवाने सहर में’ इस महीने 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को जी स्टूडियोज, रैनकॉर्प मीडिया और भंसाली प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं, जबकि ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता और आयशा रजा अहम किरदारों में नजर आएंगे।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.