Tuesday, July 21

आईआईटी बॉम्बे में छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान, परिसर में मचा हड़कंप

मुंबई: देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में बुधवार तड़के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर दी। घटना पवई इलाके में स्थित छात्रावास संख्या चार में रात लगभग 1 बजे हुई।

पवई पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजस्थान के पिलानी निवासी नमन अग्रवाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह आईआईटी बॉम्बे में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने यह मामला दुर्घटनावश मृत्यु के रूप में दर्ज किया है और कारणों की जांच जारी है।

इस घटना ने परिसर में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारी बता रहे हैं कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में भी इसी संस्थान में एक छात्र हॉस्टल से कूदकर आत्महत्या कर चुका है।

आईआईटी बॉम्बे विश्व स्तर पर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थानों में 28वें पायदान पर है, जबकि NIRF रैंकिंग में इसकी ओवरऑल रैंक 3 है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार ऐसे मामले संस्थानों में छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

सहायता उपलब्ध है:
अगर किसी व्यक्ति के मन में आत्महत्या के विचार आते हैं, तो वह तुरंत मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।

  • हेल्पलाइन नंबर 14416 (24×7 उपलब्ध)

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय हेल्पलाइन: 1800-599-0019 (13 भाषाओं में)

  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेस: 9868396824, 9868396841, 011-22574820

  • हितगुज हेल्पलाइन, मुंबई: 022-24131212

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस: 080-26995000


This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.