Tuesday, July 21

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, चुनाव से पहले सीक्रेट समझौते की कोशिश

ढाका: भारत ने हाल ही में यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ दो अहम व्यापार समझौतों को अंतिम रूप दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका-भारत ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस अब अमेरिका के साथ एक सीक्रेट ट्रेड एग्रीमेंट पर तेजी से काम कर रहे हैं, जिसे वह 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले साइन करना चाहते हैं।

भारत-अमेरिका डील के बाद यूनुस की इस कार्रवाई ने बांग्लादेश में निर्यातक संगठनों और टेक्सटाइल सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स में चिंता पैदा कर दी है। बांग्लादेश से अमेरिका निर्यात होने वाले 90% सामान रेडीमेड कपड़े और टेक्सटाइल का है। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका के साथ यह समझौता देश के सबसे बड़े निर्यात क्षेत्र की कमर तोड़ सकता है।

विशेषज्ञों ने इस डील की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं। अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार बनने के बाद यूनुस को अंतरिम सरकार का कार्यभार मिला था। उनका मुख्य कार्य देश में निष्पक्ष चुनाव कराना था। इसके बावजूद चुनाव से कुछ दिन पहले ही अमेरिका के साथ समझौते पर जोर देने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील 9 फरवरी को साइन होने की संभावना है, जबकि 12 फरवरी को देश में चुनाव होना है। इससे स्वाभाविक रूप से यह सवाल उठ रहा है कि यूनुस इसे चुनी हुई सरकार के लिए क्यों नहीं छोड़ रहे हैं। बांग्लादेशी अर्थशास्त्री अनु मोहम्मद का कहना है कि चुनाव से पहले बंदरगाह लीज और हथियार आयात जैसी डील्स ने अमेरिका के साथ यूनुस की सीक्रेट समझौतों पर शक को और बढ़ा दिया है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.