Tuesday, July 21

जया किशोरी का पुराना कोट पहनना भी साबित हुआ बेस्ट, खाटूश्याम मंदिर में सादगी से जीता दिल

कथावाचक जया किशोरी ने हमेशा अपने सादे और देसी अंदाज से लोगों का दिल जीत रखा है। सालों से उनका स्टाइल एक जैसा ही है, लेकिन फिर भी वह हर बार सबको इंप्रेस कर देती हैं। हाल ही में जया किशोरी खाटूश्याम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं, और उनका अंदाज फिर सबका ध्यान खींच गया।

पुराना कोट भी बना स्टाइल स्टेटमेंट

जया किशोरी ने न्यूट्रल ग्रे कलर का ओवरकोट पहना, जिसे वह पहले भी मंदिर में पहन चुकी हैं। पुराने कोट को सॉफ्ट पीच रंग के फ्लोरल कुर्ते और फ्लेयर्ड प्लाजो के साथ पेयर कर, उन्होंने सर्दियों में भी स्टाइल और सादगी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाया। इस लेयरिंग ने उनके आउटफिट को विंटर फ्रेंडली और मॉडर्न लुक दिया।

फ्लोरल कुर्ते और फ्लेयर्ड प्लाजो

  • सॉफ्ट पीच कलर के कुर्ते पर ऑलओवर फ्लोरल प्रिंट

  • नेकलाइन पर वी-पैटर्न और सेक्विन डीटेलिंग

  • सेंटर लटकन और सुनहरा गोटा

  • फ्लेयर्ड प्लाजो के साथ फ्रिल डीटेलिंग, जिससे लॉन्ग स्कर्ट वाली वाइब्स

इस आउटफिट में दुपट्टे की कमी भी लुक को और स्टनिंग बनाती है।

जया किशोरी के स्टाइलिंग टिप्स

  • कपड़ों का सादे डिजाइन, पर रंगों और पैटर्न की खूबसूरती पर फोकस

  • ओवरडू जूलरी नहीं, ताकि आउटफिट ही हाइलाइट हो

  • हेयर स्टाइल और मेकअप नेचुरल, जिससे नैचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट हो

  • पुराने कुर्ते और कोट को मिक्स-मैच करके नया लुक और पैसे की बचत

क्यों हैं उनके एक जैसे लुक सबसे अच्छे

जया किशोरी के आउटफिट्स हमेशा इंप्रेसिव और प्लीजेंट रहते हैं। सिंपल डिजाइन कभी बोरिंग नहीं लगते, बल्कि लुक में फ्रेशनेस बनाए रखते हैं।

उनका ये स्टाइल दर्शाता है कि कम एलिमेंट्स, सादगी और सही लेयरिंग से भी आप आकर्षक और स्टाइलिश दिख सकती हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.