Tuesday, July 21

हरदोई: महिला कॉन्स्टेबल का घर में पंखे से लटका शव मिलने से मचा हड़कंप, तीन महीने पहले ही हुई थी मां बनी प्रीति

हरदोई, 5 फरवरी (वैभव पांडेय) – यूपी के हरदोई में बुधवार देर शाम एक महिला कॉन्स्टेबल का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका लखनऊ के थाना इंदिरा नगर में तैनात थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बरेली की 30 वर्षीय प्रीति, जो 2021 बैच की सिपाही थीं, लगभग 12 साल पहले बरेली निवासी सौरभ श्रीवास्तव से प्रेम विवाह कर चुकी थीं। दोनों का विवाह उनके परिवारों के लिए स्वीकार्य नहीं था, जिसके चलते वे हरदोई आकर सौरभ के चाचा के घर में रहने लगे।

जानकारी के अनुसार, प्रीति ने महज तीन महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था। परिवार और घर की जिम्मेदारियों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों पर रहस्य और गहरा गया है।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि यह कदम घरेलू दबाव का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मृतका के परिजन फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.