Tuesday, July 21

शेयर बाजार में थम गई तीन दिन की तेजी, सेंसेक्स 503 अंक फिसला मेटल और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते गिरावट

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन की लगातार तेजी पर आज अचानक विराम लग गया। मुनाफावसूली और मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स में 503 अंक और निफ्टी50 में 133 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स आज 83,313.93 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,642.80 अंक पर रहा। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 472.67 अंक यानी 0.56% की गिरावट के साथ 83,345.02 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 151.70 अंक यानी 0.59% गिरकर 25,624.30 अंक पर पहुंचा।

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में बीईएल, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और सन फार्मा में 1 से 2.5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1% से अधिक तेजी आई, जबकि ट्रेंट, इन्फोसिस, टीसीएस और एसबीआई में 0.5% तक की तेजी रही। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.6% गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1% और मिडकैप 100 में 0.5% की गिरावट रही।

जानकार क्या कहते हैं?

जियोजित इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने बताया कि निफ्टी फिलहाल कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रहा है। अमेरिका में टेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते आईटी शेयरों में भी दबाव देखा गया।

उन्होंने कहा कि एंथ्रोपिक कंपनी के नए ऑटोमेशन टूल के कारण निवेशकों में खलबली मची है। माना जा रहा है कि यह टूल आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए चुनौती बन सकता है। हालांकि, उनका कहना है कि ईयू और अमेरिका के साथ व्यापारिक डील के बाद भारत का ग्रोथ आउटलुक अभी भी मजबूत बना हुआ है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.