Tuesday, July 21

मेघालय की खदान में धमाका: 10 मजदूरों की मौत, कई घायल

शिलांग: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में गुरुवार को एक भयानक हादसा हुआ। राज्य के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के म्यनसिंघट-थांगस्को इलाके में अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट हो गया, जिसमें 10 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत शिलांग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की पुष्टि ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने की है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और इसकी प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है कि इसी थांगस्को इलाके में 23 दिसंबर, 2025 को भी डायनामाइट विस्फोट हुआ था, जिसमें दो खनिकों की जान गई थी।

अवैध खनन के दौरान हुआ हादसा
रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट के बाद जिस पहाड़ी पर अवैध खनन चल रहा था, वह आंशिक रूप से ढह गई। इस कारण अभी भी कुछ खनिक फंसे हो सकते हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और अग्निशमन व आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिक्रिया
इस हादसे के बाद अवैध खनन को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है कि अवैध खनन किसकी मिलीभगत से हो रहा था। विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए हैं कि अवैध खनन की अनुमति किसने दी थी।

मेघालय मानवाधिकार आयोग (MHRC) ने भी स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

अवैध खनन पर लगातार बढ़ते हादसों ने राज्य में सुरक्षा व नियामक मानकों की समीक्षा की आवश्यकता को और मजबूत कर दिया है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.