Tuesday, July 21

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत: परिवार घर में कैद, मीडिया से दूरी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन बहनों के आत्महत्या मामले ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने खुद को घर में कैद कर लिया है और न तो मीडिया से बात कर रहे हैं और न ही किसी अन्य से। बुधवार देर रात तीनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया।

मेडिकल टीम की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया गया है, जो ऊंचाई से गिरने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव से हुई मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। ये मोबाइल टास्क-बेस्ड गेम और अन्य डिजिटल गतिविधियों की गहराई से जांच के लिए उपयोग किए जाएंगे। सुसाइड नोट को भी फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

परिवार के अनुसार, तीनों बहनों ने एक यूट्यूब चैनल चलाया था, जिसमें कोरियन कल्चर और अन्य देशों से जुड़े वीडियो डाले जाते थे। चैनल को लोकप्रियता मिलने के बाद पिता ने इसे डिलीट कर दिया था। इस बात को लेकर भी बेटियां पिता से नाराज थीं। पिता का कहना है कि कोरियन ड्रामा, गेम और अन्य डिजिटल सामग्री के प्रभाव में उनकी बेटियां परिवार और जिंदगी से दूर हो गई थीं।

सूत्रों के अनुसार, तीनों बहनें परिवार के अन्य बच्चों को भी कोरियन नाम और रीति-रिवाज के अनुसार बड़ा करना चाहती थीं। उनका कमरा पूरी तरह कोरियन स्टाइल में सजा हुआ था। पड़ोसियों के अनुसार, बहनों ने लिफ्ट में भी अपने नाम कोरियन बताकर परिचय दिया था और अपने कपड़ों व स्टाइल के जरिए कोरियन पहचान जताई थी।

पीड़ित परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और घटना के बाद पूरी तरह अलग-थलग हो गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डिजिटल फोरेंसिक और सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.