Tuesday, July 21

हमारे भाई हैं… सलमान अली आगा ने डाला घी की आग, टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश पर दिया बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज़ से पहले ही क्रिकेट की दुनिया में नया विवाद छिड़ गया है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बांग्लादेश को लेकर बड़ा बयान देते हुए स्थिति को और गरमा दिया।

बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। इस कदम के बाद पाकिस्तान ने भी धमकी दी कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी।

सलमान अली आगा ने बांग्लादेश के इस फैसले पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा,
“वे हमारे भाइयों की तरह हैं। हमें समर्थन देने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह देखना वाकई दुखद है कि वे इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारा समर्थन करते रहेंगे।”

इस विवाद ने दक्षिण एशियाई देशों के बीच राजनीतिक और खेल संबंधों में नई बहस को जन्म दिया है। बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों से भारत यात्रा से रोकने के बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में शामिल किया।

इस पूरे मामले में पाकिस्तानी सरकार ने भी कड़ा रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की कि पाकिस्तान अपनी टीम वर्ल्ड कप में भेजेगा, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला नहीं खेलेगा। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया है।

खेल प्रेमियों के लिए यह वर्ल्ड कप पहले ही विवादों की आग में घिर चुका है। अब देखना यह होगा कि आगामी मुकाबलों में इस विवाद का असर कैसे पड़ेगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.