Tuesday, July 21

‘दिल्ली से लोग गायब हो रहे हैं’ दावे पर सरकार और पुलिस का बड़ा बयान

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लोगों के गायब होने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस और सरकार ने स्पष्ट बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा कि लापता व्यक्तियों की बरामदगी सतत और समय लेने वाली प्रक्रिया है और इसे केवल एक महीने या साल के आंकड़ों से आंका नहीं जा सकता।

पुलिस के अनुसार, पुराने वर्षों के मामलों में समय के साथ बड़ी संख्या में लोग खोज लिए गए हैं। उदाहरण के लिए, 2016 में दर्ज 23 हजार से अधिक मामलों में लगभग 85% का समाधान बाद के 9 सालों में हो चुका है। इसी तरह, 2025 में दर्ज 63% मामलों की बरामदगी उसी वर्ष हो चुकी थी

जनवरी 2026 का आंकड़ा:
इस साल जनवरी में 1,777 लापता मामलों की रिपोर्ट दर्ज हुई, जो पिछले साल के औसत मासिक आंकड़ों और जनवरी 2025 से कम है। साफ है कि हाल में लापता मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है।

सरकार और पुलिस का संदेश:
दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने कहा, “डरने की कोई बात नहीं है। पुलिस लापता रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तलाश शुरू करती है और करीब 90% लोग रिकवर हो जाते हैं।

इस मामले में 5 महत्वपूर्ण बातें:

  1. बच्चों के लापता होने या अपहरण में किसी भी प्रकार के संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने नहीं आई है; फैल रही अफवाहें भ्रामक हैं।

  2. पहले की तुलना में लापता व्यक्तियों के मामले बढ़े नहीं हैं, बल्कि जनवरी 2026 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कमी दर्ज की गई।

  3. पुलिस SOP के तहत सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करती है। लापता बच्चों के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

  4. सभी जिलों में Dedicated Missing Persons Squads तैनात हैं। क्राइम ब्रांच में Anti Human Trafficking Unit भी सक्रिय है।

  5. पुलिस ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, और चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस और सरकार का यह बयान नागरिकों को आश्वस्त करने और अफवाहों से बचाने के उद्देश्य से आया है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.