Tuesday, July 21

आज का मौसम 6 फरवरी 2026: बारिश-बर्फबारी और घने कोहरे के साथ छह राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 फरवरी को देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 6 से 11 फरवरी तक झमाझम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर: फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड में कुछ राहत दिख रही है। IMD के अनुसार 6 से 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा। 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान लगभग 10-11°C के आसपास रहेगा, जबकि 8-10 फरवरी को अधिकतम तापमान 23-24°C तक बढ़ सकता है। हालांकि वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है, एनसीआर के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश: आज सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में 2°C की गिरावट का अनुमान है।

बिहार: राज्य में सुबह और रात के समय घना कोहरा रहेगा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट है। तापमान में 2-4°C तक वृद्धि और कुछ इलाकों में ठंडी हवाओं की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 7 फरवरी की सुबह घना कोहरा और तेज हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

उत्तराखंड: कुछ क्षेत्रों में आज पाला पड़ सकता है। अगले चार दिनों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 9-11 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 6 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है। वहीं 9-11 फरवरी के दौरान एक अन्य विक्षोभ के प्रभाव से झमाझम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मुख्य शहरों का तापमान (6 फरवरी):

शहरअधिकतमन्यूनतम
दिल्ली23°C09°C
मुंबई33°C20°C
कोलकाता27°C13°C
चेन्नई30°C21°C
लखनऊ24°C11°C
पटना24°C13°C
रांची25°C10°C
भोपाल24°C13°C
जयपुर23°C12°C
शिमला15°C06°C
नैनीताल16°C06°C

IMD ने नागरिकों से चेतावनी दी है कि कोहरे और तेज हवाओं के कारण यातायात व सुरक्षा के लिए सावधानी बरती जाए।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.