Tuesday, July 21

राजगीर धर्मशाला में 4 पर्यटकों के शव मिले, आत्महत्या की आशंका

नालंदा/राजगीर (रवि सिन्हा, प्रणय राज): बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में चार पर्यटकों के एक साथ फांसी के फंदे पर लटकते शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना दिगंबर जैन धर्मशाला में सामने आई।

घटना का खुलासा:
मालूम हुआ कि दो दिन पहले ही चारों पर्यटकों ने आत्महत्या की। कमरे से तेज़ बदबू आने के बाद आसपास के लोगों को इसका पता चला। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार और डीएसपी सुनील कुमार सिंह तुरंत धर्मशाला पहुंचे।

पर्यटक बेंगलुरु के लगते हैं:
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतकों के मोबाइल में बेंगलुरु का नंबर था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चारों पर्यटक कर्नाटक से राजगीर आए थे

जांच जारी:
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और मृतकों के परिवार तक सूचनाएं पहुँचाई जा रही हैं।

राजगीर जैसी शांतिपूर्ण पर्यटन नगरी में इस तरह की घटना ने इलाके में चिंता और शोक की लहर दौड़ा दी है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.