Tuesday, July 21

बिपाशा बसु की 3 साल की बेटी देवी का प्यारा संस्कार: सोने से पहले हाथ जोड़कर करती है प्रार्थना

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी की हर छोटी-छोटी हरकत फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में बिपाशा ने देवी का एक बेहद प्यारा वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया, जिसमें बेटी सोने से पहले भगवान की प्रार्थना करती नजर आ रही है। यह वीडियो देख फैंस का दिल जीत गया।

देवी की प्यारी प्रार्थना
वीडियो में देवी अपने छोटे बेडरूम में नाइट सूट पहनकर सोने की तैयारी कर रही हैं। अपनी दो छोटी-छोटी पोनी को संवारकर, वह हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती हैं। अपनी मीठी और कोमल आवाज में देवी कहती हैं,
“हे भगवान, गाने वाले पक्षियों के लिए धन्यवाद, हे भगवान, हर चीज के लिए धन्यवाद।”
इस प्यारे पल को बिपाशा ने कैप्शन देते हुए लिखा, “दयालु दिल।”

देवी के खास मौके
पिछले साल नवंबर में बिपाशा ने देवी का जन्मदिन भी बड़े धूमधाम से मनाया था। नन्ही बच्ची गुलाबी फ्रॉक और खूबसूरत हेयरस्टाइल में मस्ती करती नजर आई थी। इसके अलावा, देवी के नवरात्रि उत्सव की झलक भी बिपाशा ने फैंस के साथ शेयर की थी। रंग-बिरंगे लहंगे और चूड़ियों में देवी फूलों के साथ खेलती और चक्कर लगाती दिखी, जो बेहद प्यारी और मासूम नजर आई।

देवी का जन्म और परिवार
बिपाशा और पति करण ग्रोवर ने शादी के छह साल बाद 12 नवंबर 2022 को अपनी पहली संतान, बेटी देवी का स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर बिपाशा ने लिखा था,
“12.11.2022. देवी बसु सिंह ग्रोवर। हमारी मां के प्यार और आशीर्वाद का साकार रूप अब हमारे बीच है, और वह दिव्य है।”

बिपाशा और देवी की यह प्यारी बॉन्डिंग फैंस को बेहद भा रही है और इंटरनेट पर लगातार तारीफें बटोर रही है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.