Tuesday, July 21

हापुड़: पति ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या, ‘साड़ी के पैसे’ बना कोडवर्ड

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को हुई रीता शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतका के पति राहुल शर्मा ने अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या कराने के लिए दोस्तों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस साजिश में उसके दो दोस्त शेरा और फिरोज भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

‘साड़ी के पैसे’ बना कोडवर्ड
एएसपी विनीत भटनागर के अनुसार, आरोपी पति ने सुपारी की रकम वसूलने और बातचीत को संदेह से बचाने के लिए ‘साड़ी के पैसे’ नाम का कोडवर्ड तय किया था।

गला काटकर की गई हत्या
घटना मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में हुई, जहां रीता शर्मा का गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के समय राहुल शर्मा घर से बाहर था और शादी समारोह में जाने का बहाना बनाया। वापस लौटने पर उसने हत्या को लूट की झूठी कहानी बताकर छिपाने की कोशिश की।

अवैध संबंध और घरेलू कलह का असर
मृतका के मायकेवालों ने बताया कि राहुल शर्मा के गांव की एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। रीता शर्मा की बीमारी के दौरान भी स्थिति बिगड़ती चली गई, और इसी दौरान आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने तीनों आरोपी किए गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि राहुल ने शेरा और फिरोज को 5 लाख रुपये की सुपारी दी और दोनों की 60-60 हजार रुपये की उधारी माफ कर दी। हत्या के बाद तीनों आरोपी एक शादी समारोह में पहुंचे और फिर बाइक से बिजनौर स्थित दुकान में रात बिताई। अगली सुबह राहुल घर लौटकर हत्या को लूट की वारदात बताने लगा।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर राहुल शर्मा, सास गायत्री शर्मा, ससुर विनोद शर्मा और एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस ने पति सहित तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.