Tuesday, July 21

संभल के सरकारी स्कूल में कुरान की आयतें लगीं, हिंदू संगठनों का हंगामा, प्रधानाध्यापिका समेत 2 सस्पेंड

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पूर्वा में विवादास्पद मामला सामने आया है। स्कूल में महापुरुषों की तस्वीरें हटाकर कुरान की आयतें और इस्लामिक धार्मिक स्थलों की तस्वीरें चस्पा पाए जाने पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग सत्संग प्रमुख ऋतुपर्ण शर्मा के नेतृत्व में आए कार्यकर्ताओं ने प्रधानाध्यापक से इस्लामिक तस्वीरें लगाने का कारण पूछा। प्रधानाध्यापक स्पष्ट जवाब न दे पाए, जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर इस्लामिक जिहाद फैलाने का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हंगामा काफी देर तक चलता रहा।

बीएसए अलका शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। प्राथमिक जांच के बाद सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को महापुरुषों की तस्वीरें हटाने के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं, प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी को मिड-डे मील निरीक्षण में खामियां पाए जाने और स्कूल में लगे 15 साल पुराने सहजन के पेड़ को बिना अनुमति कटवाने के कारण सस्पेंड किया गया।

पुलिस ने वंचित कार्यकर्ताओं को अश्वासन दिया और स्कूल में स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.