Tuesday, July 21

‘मुन्ना भाई’ सॉन्ग ‘देख ले’ फेम मुमैत खान ने क्यों नहीं की शादी, खुलासा किया अपने 4 सीरियस रिलेशनशिप और पियर्सिंग का अनुभव

मुंबई: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आइटम सॉन्ग ‘देख ले’ से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री मुमैत खान ने हाल ही में अपने निजी जीवन और करियर को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे अब तक सिंगल हैं और इसके पीछे उनका व्यक्तिगत निर्णय और करियर की प्राथमिकताएँ हैं।

मुमैत खान ने कहा, “मैं कोई टिपिकल लड़की नहीं हूं। मुझमें मर्द और औरत दोनों की पर्सनैलिटी है। मेरे चार सीरियस रिलेशनशिप रहे हैं। अभी मैं अपनी मर्जी से अविवाहित हूं। अगर मुझे अब कोई मिल जाए, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं।”

7 साल का लंबा ब्रेक और जिंदगी की चुनौती
मुमैत ने अपने करियर के दौरान हुए एक गंभीर एक्सीडेंट का भी जिक्र किया। इस हादसे में उनके ब्रेन की नसें फट गईं और वे 15 दिनों तक कोमा में रहीं। इसके बाद उन्हें मिर्गी के दौरे भी आए और डॉक्टरों ने उन्हें लंबे समय तक भारी काम और एक्सरसाइज से दूर रहने की चेतावनी दी। इस कारण उनके करियर पर 7 साल का ब्रेक पड़ा।

शादी और बच्चों पर फोकस न कर पाने का कारण
मुमैत ने बताया कि 13 साल की उम्र से उन्होंने काम करना शुरू किया, जिसके कारण उनके पास शादी या बच्चों के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिला। उन्होंने कहा, “मैंने अपने टीनेज, 20 और 30 साल के पूरे समय काम में लगा दिए। मेरा ध्यान हमेशा अपने करियर और परिवार पर रहा।”

टैटू और पियर्सिंग का अनुभव
मुमैत खान ने अपनी जीभ की पियर्सिंग को लेकर भी मजेदार खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी जीभ में पियर्सिंग करवाई थी, तो यह आठ महीने तक सामान्य आकार से तीन गुना बड़ी हो गई थी। उन्होंने आगे कहा, “मैं 18 साल की थी और सोचा कि मुझे भी पियर्सिंग करवानी चाहिए। सबके कान, भौंहें, नाक में पियर्सिंग थी, तो मैंने अपनी जीभ में करवाई और कहा—अब मेरी नकल करो।”

मुमैत खान का यह खुलासा उनके बिंदास और विद्रोही स्वभाव को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि अगर वे एक्ट्रेस न होतीं तो सबसे अधिक टैटू वाली महिला के रूप में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होता।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.