Tuesday, July 21

32 एपिसोड वाला ‘कैट्स’ शो जिसने तबाह कर दी तीन हीरोइनों की जिंदगी, दो ने की आत्महत्या, एक गुमनाम

मुंबई: 2000 के दशक की शुरुआत में प्रसारित टीवी शो ‘कैट्स’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह शो ‘चार्लीज एंजल्स’ का देसी वर्ज़न था और इसमें तीन जासूस हीरोइनों—नफीसा जोसेफ, कुलजीत रंधावा और मालिनी शर्मा—ने अहम भूमिका निभाई। लेकिन इसके बावजूद शो के पीछे की कहानी बेहद दुखद रही।

शो की शुरुआत नफीसा जोसेफ से हुई, जो मिस इंडिया 1997 और मिस यूनिवर्स टॉप 10 फाइनलिस्ट रह चुकी थीं। एमटीवी इंडिया वीजे और मॉडलिंग की दुनिया में फेमस होने के बाद उन्हें सोनी टीवी के शो ‘कैट्स’ में देखा गया। लेकिन तीन साल बाद, 2004 में, नफीसा ने मुंबई में अपने घर में आत्महत्या कर ली, उस समय उनकी सगाई भी हो चुकी थी।

नफीसा की दोस्त और सह-स्टार कुलजीत रंधावा को भी इस शो ने सफलता दिलाई। लेकिन दुर्भाग्य से, नफीसा की मौत के दो साल बाद, 2006 में, कुलजीत रंधावा ने भी मुंबई में अपनी ही हाथों आत्महत्या कर ली

तीसरी एक्ट्रेस मालिनी शर्मा ने ‘कैट्स’ के बाद फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम किया। उन्हें विक्रम भट्ट की फिल्म ‘राज’ में भी छोटा, लेकिन खास रोल मिला। मालिनी ने अपने करियर में शादी और तलाक के बाद शोबिज से दूरी बना ली और अब वह गुमनाम जीवन जी रही हैं।

‘कैट्स’ शो में तीनों हीरोइनों को खूब पसंद किया गया, लेकिन इसके बाद हुई त्रासद घटनाओं और असफलताओं ने उनके जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। शो की केवल 32 एपिसोड की अवधि और कम समय में हुई घटनाओं के बावजूद यह टीवी इंडस्ट्री के इतिहास में एक मनहूस और शापित शो के रूप में याद किया जाता है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.