Tuesday, July 21

नीम करौली बाबा का भक्त बन मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती का किया यौन शोषण, पहले से शादीशुदा निकला

अमरोहा (सूरज मौर्या): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू जाट और नीम करौली बाबा का भक्त बताकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसने युवती का शारीरिक शोषण किया और जबरन उसका गर्भपात कराया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सच सामने आने के बाद साहिल ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और कहा कि केवल तब ही वह उससे शादी करेगा। युवती ने यह भी बताया कि साहिल ने उसे डराने के लिए जान से मारने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं। साहिल ने युवती के गहने और हजारों रुपये भी हड़प लिए।

मामले का खुलासा:
थाना गजरौला क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 2023 में उसने सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट के जरिए साहिल से संपर्क किया। साहिल ने खुद को हिंदू जाट और नीम करौली बाबा का भक्त बताया। दोनों का प्रेम संबंध बढ़ा और युवती गर्भवती हो गई। बाद में उसे पता चला कि साहिल मुस्लिम है और पहले से शादीशुदा भी है।

साहिल का एक साथी, जुनैद, भी इस मामले में कथित रूप से शामिल है।

पुलिस कार्रवाई:
थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 4 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 6 फरवरी को साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.