Tuesday, July 21

उज्जैन में बनेगा देश का दूसरा ‘वनतारा’, 500 हेक्टेयर में दिखेंगे दुनिया भर के जंगल और 300 से अधिक प्रजातियां

भोपाल/उज्जैन: मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में 500 हेक्टेयर क्षेत्र में ‘जंगल जू सफारी’ विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यह केंद्र रिलायंस के ‘वनतारा’ मॉडल पर आधारित होगा और इसमें 11 वैश्विक जंगलों का अनुभव पर्यटकों को मिलेगा।

प्रमुख बातें

  • इस प्रोजेक्ट में उज्जैन के मौजूदा 50 हेक्टेयर के इको-टूरिज्म पार्क को भी शामिल किया जाएगा।

  • सफारी में 300 से अधिक जानवर होंगे, जिनमें 75% देशी और 25% विदेशी प्रजातियां शामिल होंगी।

  • निर्माण का पहला चरण 2026 में शुरू होगा और 2027 के अंत तक पूरा होने की योजना है।

  • प्रोजेक्ट में खुले क्षेत्र में अदृश्य बैरियर का इस्तेमाल होगा, ताकि पर्यटक पैदल, घोड़े की बग्घी, सफारी गाड़ी या सर्विस वाहन से घूम सकें।

  • इसमें एक विशेष बचाव केंद्र भी होगा, जो घायल या संकट में पड़े वन्यजीवों की सुरक्षा करेगा।

उज्जैन को बनाएगा पर्यटन का केंद्र

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ वन्यजीव पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगा। कंसल्टेंट्स ने बताया कि 500 हेक्टेयर में 11 भारतीय और विदेशी जंगलों का अनुभव प्रस्तुत किया जाएगा।

“हमारी योजना है कि यहां देशी और विदेशी जानवरों के साथ पर्यटक दिन और रात दोनों समय उनका दीदार कर सकें। यह दुनिया का पहला ‘रियल जंगल जू सफारी’ अनुभव होगा।” – मुख्यमंत्री मोहन यादव

इस प्रोजेक्ट की सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है और निर्माण व डिजाइन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.