Tuesday, July 21

‘पंजाबी समझ में नहीं आ रहा’, अंडर-19 विश्व कप जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस

नई दिल्ली: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर भारत को छठा खिताब दिलाने वाले स्टार ओपनर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जीत के जश्न में भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया। उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘सॉरी-सॉरी’ गाने पर वैभव का जबरदस्त डांस
मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ड्रेसिंग रूम में इंस्टाग्राम लाइव आए। वीडियो में वह कहते सुने गए, “पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा है दोस्तों, अब भोजपुरी गाना बजेगा।” इसके तुरंत बाद पावर स्टार पवन सिंह का मशहूर गाना ‘सॉरी-सॉरी’ बजे और वैभव उस पर थिरकते नजर आए। बिहार से ताल्लुक रखने वाले वैभव ने अपने देसी अंदाज और संस्कृति से गहरे जुड़े होने का संदेश दिया।

फाइनल में खेली अविश्वसनीय पारी
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में महज 80 गेंदों में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 411 रनों का विशाल स्कोर बनाया और इंग्लैंड को 311 रनों पर समेटकर 100 रन से फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
वैभव सूर्यवंशी को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा, “मुझे अपने कौशल पर पूरा भरोसा था। हमने फाइनल में दबाव नहीं लिया और वही प्रक्रिया अपनाई जो पूरे टूर्नामेंट में कारगर रही।”

इस जीत और डांस के साथ ही वैभव ने साबित कर दिया कि मैदान पर ही नहीं, बल्कि जश्न के मौके पर भी उनकी ऊर्जा और उत्साह लाजवाब है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.