Tuesday, July 21

कोलकाता स्टेज पर नर्वस हुए अरिजीत सिंह, संन्‍यास के बाद पहली LIVE परफॉर्मेंस में कहा – ‘घबराहट हो रही’

कोलकाता: प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के बाद अरिजीत सिंह रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में स्टेज पर लौटे। यह उनके फैंस और खुद सिंगर के लिए बेहद इमोशनल मौका था। परफॉर्मेंस के दौरान अरिजीत ने खुद कहा, “मैं बहुत नर्वस हूं, मुझे घबराहट हो रही है।”

इस लाइव शो में अरिजीत ने सितार वादक अनुष्का शंकर और पर्कशनिस्ट बिक्रम घोष के साथ मिलकर 20 मिनट का शानदार सेट पेश किया। कार्यक्रम में अरिजीत ने बंगाली रचना ‘माया भोरा राती’ पर दमदार परफॉर्मेंस दी, जिसे मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गाया था और पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था।

अरिजीत ने मंच से लंदन में अनुष्का शंकर के घर संगीत बनाने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे दोनों ने क्रिएटिव पल बिताए और ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ पर डुएट भी किया, जिसे अनुष्का ने कंपोज किया था।

अनुष्का शंकर ने शेयर किया वीडियो
अनुष्का ने कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “यह सब सच में यादगार था। अरिजीत सिंह को मेरे पिता के शायद ही कभी सुने गए बंगाली गाने में जानू फूंकते हुए सुनना और कोलकाता के साथ अपना नया म्यूजिक शेयर करना बेहद खास अनुभव था।”

फैंस हुए भावुक
सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह ईश्वर जैसा है! मैं हमेशा यह अवतार देखना चाहता था।” दूसरे ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह फिर से प्योर क्लासिकल सिंगिंग में लौटेंगे।” कई यूजर्स ने अरिजीत की तारीफ करते हुए लिखा, “प्योर टैलेंट हैं अरिजीत सिंह। उनके गाने सुनकर सब कुछ भूल जाते हैं।”

रिटायरमेंट का ऐलान
अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 को प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि अब वे फिल्मी गाने नहीं करेंगे, लेकिन संगीत की अलग-अलग विधाओं में अपनी क्रिएटिविटी जारी रखेंगे।

सिंगर के हालिया गाने ‘इश्‍क का फीवर’ और ‘हम तो तेरे लिए थे’ हाल ही में रिलीज हुए हैं और फैंस द्वारा बेहद पसंद किए जा रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.