Tuesday, July 21

फरवरी में कौन से फूल लगाएं: सूरजमुखी से अमरनाथ, माली ने बताया आसान तरीका

नई दिल्ली, 9 फरवरी 2026 (रितु साहू) – फरवरी का महीना बागवानी के लिए बेहद खास माना जाता है। इस समय बोए गए बीज गर्मियों में बगीचे को रंग-बिरंगे और खुशबूदार फूलों से भर देते हैं। गार्डनिंग एक्सपर्ट नरेश कुमार ने बताया कि इस महीने किस प्रकार के फूलों को बोना चाहिए और उन्हें स्वस्थ रखने के आसान तरीके क्या हैं।

फरवरी में बीज बोने के लिए जरूरी बातें

  • बीज लगाने का सही समय: 10 फरवरी से 20 मार्च

  • बीज बोने से पहले कम से कम 24 घंटे पानी में भिगोएं

  • बीज भिगोते समय थोड़ी मात्रा में ह्यूमिक एसिड डालने से अंकुरण तेज होता है।

  • जो बीज पानी में तैरते रहें, उन्हें हटा दें, ये खराब हो चुके होते हैं।

  • बीज को उनकी आकार अनुसार मिट्टी में सही गहराई पर लगाएं।

  • बहुत बारीक बीज बस मिट्टी की सतह पर छिड़कें और हल्की मिट्टी की परत से ढक दें।

  • बीज बोने के बाद मिट्टी की नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें।

फरवरी में बोने योग्य फूल

1. सूरजमुखी
गर्मियों का सबसे बढ़िया फूल। गमले में उगाने के लिए इसकी बोनी किस्में सबसे अच्छी हैं। सीधे धूप वाली जगह पर लगाएं, रोजाना 6-8 घंटे धूप जरूरी है। मिट्टी में जलनिकासी का खास ध्यान रखें।

2. गैलार्डिया (ब्लैंकेट फ्लावर)
मिट्टी को फूलों की चादर की तरह ढकने वाला फूल। भीषण गर्मी और सूखे को सह सकता है। पानी तभी दें जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी हो।

3. पॉपी फ्लावर
कागज जैसी कोमल पंखुड़ियों और चटक रंगों के लिए लोकप्रिय। बीज बहुत छोटे होते हैं, इसलिए सिर्फ मिट्टी पर छिड़क दें। ठंडी सुबह और तेज धूप पसंद करता है।

4. अमरनाथ का फूल (वेलवेट फ्लावर)
कम पानी और खराब मिट्टी में भी जीवित रह सकता है। रंगीन पत्तियां और लटकते फूल बगीचे को आकर्षक बनाते हैं। बीज तेजी से अंकुरित होते हैं।

5. गेंदे का फूल
भारतीय बगीचों का सबसे आम फूल। प्राकृतिक रूप से कीटों को दूर रखता है। अच्छी धूप और हल्की खाद वाली मिट्टी में उगाएं। समय-समय पर सूखे फूल हटा दें।

6. जिनिया फ्लावर
कम मेहनत में ढेर सारे रंग और खुशबू देने वाला फूल। तितलियों को आकर्षित करता है। बीज सीधे उसी गमले में बोएं जहां फूल उगेंगे, क्योंकि जड़ों को बार-बार हिलाना पसंद नहीं।

विशेषज्ञ की सलाह

एक्सपर्ट नरेश कुमार कहते हैं कि फरवरी से बीज बोने से गर्मियों तक बगीचे में फूलों की बहार रहती है। सही देखभाल और समय पर पानी देने से फूल स्वस्थ, घने और रंग-बिरंगे रहेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.