Tuesday, July 21

बिहार विधानसभा में नीट छात्रा-दरभंगा रेप केस पर विपक्ष का हंगामा, RJD ने किया सत्र का बॉयकॉट

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 10 फरवरी को विपक्ष के तेज तेवरों के साथ हुई। राजद और कांग्रेस के सदस्यों ने पटना नीट छात्रा मौत और दरभंगा रेप-मर्डर केस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगते हुए सदन में हंगामा किया।

विपक्षी सदस्यों ने ‘बलात्कार में नंबर 1 बिहार, दोषी मोदी-नीतीश’ जैसी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने उन्हें कई बार शांत करने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी विधायक हंगामा रोकने के लिए तैयार नहीं हुए।

विपक्ष का आर-पार का मूड
राजद और कांग्रेस के सदस्य विधानसभा में संवेदनशील मामलों पर जवाब की मांग कर रहे थे। हालांकि स्पीकर ने आश्वासन दिया कि शून्यकाल में उनके सवालों का जवाब दिया जाएगा। इसके बावजूद विपक्ष ने शांत होने से इनकार किया और कार्यवाही का बॉयकॉट कर बाहर चले गए।

मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष पर लगाई चुटकी
सरकार की ओर से मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल सवालों का जवाब देने के लिए सदन में मौजूद हैं। उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा, “लगता है कि विपक्षी दल भ्रमित हैं। पहले सवाल पूछने के लिए आए, फिर बैठ गए और बाद में बाहर चले गए। सरकार हमेशा जवाब देने के लिए तैयार है।”

विपक्ष के इस बॉयकॉट के बाद बजट सत्र में चर्चा और कार्यवाही प्रभावित हुई, जबकि सरकार ने कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर हमेशा जवाब देने के लिए तत्पर है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.