Tuesday, July 21

मथुरा कचहरी में पति ने पत्नी पर किया बर्बर हमला, पत्थर से सिर फोड़कर घायल, तलाक की चल रही केस की पृष्ठभूमि

मथुरा। कचहरी इलाके में सोमवार को एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला थाना सदर बाजारा और सिविल लाइन्स क्षेत्र से जुड़ा है। महिला तलाक की अर्जी लेकर कोर्ट पहुंची थी, तभी पति ने उसे पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। महिला का सिर फूट गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी

मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार और उनकी पत्नी निधि के बीच पिछले दो वर्षों से तलाक का विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों कोर्ट में पेशी के लिए आए थे। कार्यवाही के बाद दोनों बाहर फुटपाथ पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच बहस शुरू हो गई।

पत्थर से हमला, चीखती रही पत्नी

सूत्रों के अनुसार, सुनील ने पहले निधि को धक्का देकर गिराया और फिर लात-घूंसों से हमला करना शुरू किया। इसके बाद उसने पास पड़े भारी पत्थर को उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला दर्द से चीखती रही, लेकिन पति उसे लगातार मारता रहा।

स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर महिला को बचाया, जबकि आरोपी मौके से भाग गया।

बच्चों की कस्टडी विवाद

सुनील और निधि की शादी 2014 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं — 10 वर्षीय बेटा यश और 7 वर्षीय बेटी हर्षिता। बच्चों की कस्टडी को लेकर दंपती के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर सुनील की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.