Tuesday, July 21

जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, पीएम मोदी मौजूद

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण की। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 124 के क्लॉज (2) के अंतर्गत सीजेआई पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो जोहांसबर्ग से G20 समिट अटेंड करके लौटे थे, शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में उपस्थित थे।

जस्टिस सूर्यकांत के सीजेआई पद पर कार्यभार संभालने के साथ ही देश के सर्वोच्च न्यायालय में उनके 15 महीने के कार्यकाल की शुरुआत हो गई।

सीजेआई सूर्यकांत की प्रोफाइल:

  • जन्म: 10 फरवरी 1962, हरियाणा
  • शिक्षा एवं प्रारंभिक करियर: 1984 में हिसार से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में प्रैक्टिस शुरू की।
  • हरियाणा का सबसे कम उम्र का एडवोकेट जनरल: जुलाई 2000
  • सीनियर एडवोकेट नियुक्त: 2001
  • पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के स्थायी जज: 9 जनवरी 2004
  • हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस: अक्टूबर 2018 – 24 मई 2019
  • सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन: नवंबर 2024
  • मुख्य न्यायाधीश नियुक्त: 24 नवंबर 2025

जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी लॉ यात्रा में संवैधानिक, सर्विस और सिविल मामलों में गहरी पकड़ बनाई और कई विश्वविद्यालय, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और बैंक मामलों को संभाला। उनकी नियुक्ति से न्यायिक परंपरा में वरिष्ठता का पालन सुनिश्चित हुआ है।

वीडियो: जस्टिस सूर्यकांत का शपथ ग्रहण समारोह

देश को न्यायपालिका में नए नेतृत्व की उम्मीद
जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल न केवल न्यायिक मामलों में, बल्कि संवैधानिक निर्णयों और न्यायपालिका की साख को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.