Tuesday, July 21

गौरी पालवे सुसाइड केस: पंकजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे गिरफ्तार, मंत्री की मुश्किलें बढ़ने की संभावना

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी की कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उनकी पत्नी डॉ. गौरी पालवे के सुसाइड के मामले में हुई है। 28 वर्षीय पालवे ने कथित घरेलू झगड़ों के चलते शनिवार को वर्ली स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

पालवे के पिता की शिकायत पर वर्ली पुलिस ने अनंत गर्जे और उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। पालवे मुंबई के KEM हॉस्पिटल में डेंटिस्ट के रूप में कार्यरत थीं और फरवरी में गर्जे से शादी हुई थी।

पुलिस और परिवार के आरोप:
पालवे के परिवार ने आरोप लगाया कि गर्जे उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करता था। इसके अलावा परिवार ने यह भी दावा किया कि गर्जे का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था। पालवे ने अपने पति को मोबाइल पर किसी अन्य महिला से चैट करते हुए पकड़ लिया था, जिसके कारण दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे।

पालवे के चाचा ने तो इसे सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर करार दिया और CBI जांच की मांग की।

मंत्री पंकजा मुंडे का बयान:
पंकजा मुंडे ने कहा कि पुलिस को मामले की पूरी जांच करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी तरह की कमी न रहे। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनके एक और PA को अनंत गर्जे के फोन से सूचना मिली और उन्होंने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी ने फांसी लगा ली।

इस मामले में अनंत गर्जे की गिरफ्तारी के बाद पंकजा मुंडे की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.