Tuesday, July 21

ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी, IAS संतोष वर्मा के खिलाफ रासुका की मांग

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद हड़कंप मच गया है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वर्मा के खिलाफ रासुका में केस दर्ज कराने के लिए लोनी कोतवाली में शिकायत दी है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने पुष्टि की कि पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। विधायक गुर्जर ने कहा कि बेटियों के प्रति अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी केवल एक समाज नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों का अपमान है। उन्होंने कहा, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” – अर्थात जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं।

गुर्जर ने स्पष्ट किया कि नारी के सम्मान पर प्रहार करना, जातीय विद्वेष फैलाना और समाज में अराजकता पैदा करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा पहले भी जालसाजी और महिलाओं से जुड़े अपराधों में संलिप्त रहे हैं। इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है और किस तरह फंडिंग या संरक्षण दिया जा रहा है, इसकी उच्चस्तरीय जांच जरूरी है।

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा ‘हनुमान’ ने वर्मा की टिप्पणी को तुच्छ मानसिकता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि कोई व्यक्ति पदोन्नति पा ले, लेकिन भीतर की सोच वही रहती है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल असंवेदनशील है, बल्कि समाज को विभाजित करने वाली मानसिकता का सीधा प्रदर्शन है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.