Tuesday, July 21

दिमाग में चढ़ रही पेट की गैस? इस देसी नुस्खे से 2 मिनट में राहत

गैस की समस्या अक्सर हल्की लगती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यह सिरदर्द, छाती और पेट दर्द के साथ-साथ भविष्य में अल्सर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार टंडन ने पेट की गैस से तुरंत राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए हैं।

गैस क्यों बनती है?

पेट सभी बीमारियों की जड़ माना जाता है। अनियमित भोजन, तली-भुनी चीजें, जंक फूड और कम पानी पीने की आदत पाचन तंत्र को कमजोर करती है। पेट साफ न होने पर मल अंदर सड़ने लगता है और गैस बनने लगती है। जब गैस फंस जाती है तो तेज दर्द, भारीपन और बेचैनी शुरू हो जाती है।

गैस दिमाग तक क्यों चढ़ती है?

शरीर के प्राकृतिक वेग – पेशाब, पाखाना, भूख और प्यास – को रोकने से वायु ऊपर की ओर चढ़ जाती है। यह सिर तक पहुंचकर तेज सिरदर्द पैदा कर सकती है। कई बार लोग इसे हार्ट अटैक समझ बैठते हैं, जबकि असल में यह गैस का दबाव होता है।

गैस और दिल के दर्द में अंतर

  • पेट साफ है या नहीं, यह पहली जांच है।
  • कब्ज, भारीपन और डकारें आमतौर पर गैस के कारण होती हैं।
  • पेट साफ न होने पर छाती में दर्द गैस से जुड़ा होता है।

राहत पाने के उपाय

  1. खाना और पानी: भोजन को अच्छी तरह चबाएं। पानी धीरे-धीरे पीएं, तेज़ी से पीने से एसिडिटी बढ़ती है।
  2. चाय का विकल्प: खाली पेट दूध वाली चाय पीने से बचें। ब्लैक टी नींबू के साथ पाचन के लिए बेहतर है।
  3. एक्सरसाइज: रोजाना वॉक, योग या हल्की फिजिकल एक्टिविटी पेट को मजबूत बनाती है और गैस की समस्या कम करती है।
  4. घरेलू उपाय: हींग, लहसुन, अजवाइन, काला नमक, जलजीरा और कांजी पाचन सुधारने में मदद करते हैं।

तुरंत राहत का नुस्खा

तेज गैस दर्द या पेट फूला होने पर आधा गिलास पानी में आधा नींबू और 1 चम्मच खाने का सोडा मिलाकर पीएं। यह उपाय अक्सर 2 मिनट के भीतर राहत दिलाता है।

नोट: यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। किसी भी इलाज या दवा के विकल्प के रूप में इसे न लें। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.