Tuesday, July 21

ग्वालियर में सम्यक समाज संघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, कार का पीछा कर बदमाशों ने किया पत्थरबाजी

ग्वालियर, 28 नवंबर 2025 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सम्यक समाज संघ (S-3) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 1:40 बजे सुरेश नगर सरकारी मल्टी के पास हुई।

शादी समारोह से लौटते समय हमला:
सूत्रों के अनुसार, लाखन सिंह एक मीटिंग और विवाह समारोह से लौट रहे थे। उनकी कार स्विफ्ट डिजायर (MP07 CJ-0116) में S-3 की प्रदेश सुरक्षा प्रभारी दीपिका बौद्ध भी मौजूद थीं। तभी दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया और उन्हें बाहर निकलने का इशारा किया। बदमाशों ने गालियां देते हुए कहा, “बहुत नेतागिरी करता है, आज इसको सबक सिखाना है।

कार से बचकर भागे, पीछे से पत्थरबाजी:
खतरा भांपते हुए लाखन सिंह ने कार का गेट लॉक कर दिया और तेजी से कार लेकर भागे। बदमाशों ने पीछे से पत्थर फेंके, जिससे कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया। करीब आधा किलोमीटर तक उनका पीछा किया गया, लेकिन पुलिस पॉइंट के पास बदमाश भाग निकले।

हत्या की कोशिश की आशंका:
लाखन सिंह बौद्ध ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें टारगेट किया जा रहा था और यह हमला उनकी हत्या की कोशिश हो सकती है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस सक्रिय, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही:
घटना के बाद थाटीपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि रात में हुई वारदात की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.