Tuesday, July 21

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 26 एडिशनल एसपी के ट्रांसफर, जानिए किस अफसर को कहां तैनात किया गया

जयपुर: राजस्थान पुलिस महकमे में देर रात 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एडिशनल एसपी) के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव आनंदी लाल वैष्णव के हस्ताक्षरों से यह सूची जारी हुई। साथ ही पिछले दिनों जारी ट्रांसफर लिस्ट में शामिल संदीप सारस्वत, कीर्ति सिंह, किशोर सिंह, विजय कुमार सांखला और डॉ. लालचंद के ट्रांसफर निरस्त कर दिए गए।

मुख्य पोस्टिंग विवरण

  • जयपुर आयुक्तालय: अब्दुल आहद खान, राजेश कुमार शर्मा, संजीव कुमार
  • जोधपुर आयुक्तालय: नरेन्द्र चौधरी, शालिनी राज, राजवीर सिंह चम्पावत

अन्य प्रमुख तैनातियां

  • विनोद कुमार सीपा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लालसोट, जिला दौसा
  • चक्रवर्ती सिंह राठौड – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीकानेर शहर, जिला बीकानेर
  • शोराज मल मीणा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल, जिला झालावाड
  • रणवीर सिंह मीणा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाहपुरा, जिला जयपुर ग्रामीण
  • सौरभ तिवाडी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, बीकानेर रेंज
  • दिनेश कुमार अग्रवाल – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, जयपुर
  • राजेश कुमार मील – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, केकडी, जिला अजमेर
  • जया सिंह – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरथल, खैरथल-तिजारा जिला
  • दुर्गाराम चौधरी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, जोधपुर रेंज
  • सुरेश कुमार खींची – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीमराणा, कोटपुतली-बहरोड जिला
  • संजय कुमार शर्मा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी, जयपुर
  • मुकेश कुमार सांखला – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर, जिला डूंगरपुर
  • जिनेन्द्र कुमार जैन – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिस्कॉम, अजमेर
  • देवेन्द्र कुमार शर्मा – कमाण्डेन्ट, 7वीं बटालियन आरएसी, भरतपुर
  • प्रभु लाल धानियां – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल, जिला बाड़मेर
  • भंवर लाल – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सेल, जिला श्रीगंगानगर
  • कैलाश सिंह सान्दु – कमाण्डेन्ट, पीएमडीएस, बीकानेर
  • गोपाल सिंह भाटी – कमाण्डेन्ट, जोधपुर आरपीटीसी
  • स्वाती शर्मा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एटीएस, उदयपुर
  • ज्ञानचंद – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, भरतपुर रेंज

निरस्त किए गए ट्रांसफर

  1. संदीप सारस्वत – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, जयपुर (निरस्त)
  2. कीर्ति सिंह – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, कानून एवं व्यवस्था, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विभागीय जांच प्रकोष्ठ, जयपुर (निरस्त)
  3. किशोर सिंह – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल, बाड़मेर (निरस्त)
  4. विजय कुमार सांखला – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, अजमेर रेंज से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, केकडी, अजमेर (निरस्त)
  5. डॉ. लालचंद कायल – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, सतर्कता, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरथल-तिजारा (निरस्त)

यह फेरबदल राजस्थान पुलिस में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न आयुक्तालयों में पुलिस बल का समुचित संतुलन बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.