Wednesday, July 22

62 साल में बने दूल्हा, पद पर रहते हुए शादी करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम बने एंथनी अल्बनीज

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 62 वर्ष की उम्र में जोडी हेडन के साथ शादी रचाई। यह समारोह कैनबरा स्थित उनके आवास द लॉज में प्राइवेट अंदाज में आयोजित किया गया। अल्बनीज पद पर रहते हुए शादी करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं।

अल्बनीज ने बीते साल वैलेंटाइन्स डे पर हेडन को प्रपोज किया था। शादी के समारोह में सरकार के कई महत्वपूर्ण सदस्य शामिल हुए, जिनमें कैबिनेट मंत्री जिम चाल्मर्स, पेनी वोंग, कैटी गैलाघर, रिचर्ड मार्लेस और अभिनेता राइस मुलडून भी मौजूद रहे। हेडन की भतीजी एला और उनके भाई पैट्रिक भी इस खुशी के मौके पर गवाह बने।

शादी में देरी का कारण चुनाव:
अल्बनीज की शादी पिछले साल ही चर्चा में थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में मई 2025 के चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया। इस साल मई में हुए चुनाव में अल्बनीज ने जीत हासिल की और दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। शादी के बाद कपल दो हफ्ते के हनीमून पर जाएगा।

पहली शादी और पारिवारिक जीवन:
यह अल्बनीज की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कार्मेल टेबट से 2000 में हुई थी और 2019 में खत्म हो गई। इस शादी से उनका एक बेटा नाथन है।

जोडी हेडन कौन हैं?
46 वर्षीय हेडन, बैंकस्टाउन में जन्मी और NSW सेंट्रल कोस्ट में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने सुपरएनुएशन सेक्टर में दो दशक तक बड़े वित्तीय संस्थानों और इंडस्ट्री फंड्स में काम किया है। अल्बनीज से हेडन की उम्र में 16 साल का अंतर है। दोनों की मुलाकात मार्च 2020 में मेलबर्न में एक डिनर इवेंट में हुई थी और इसके बाद दोस्ती ने प्यार का रूप लिया।

राजनीतिक करियर:
एंथनी अल्बनीज पिछले 30 सालों से ऑस्ट्रेलियाई संसद में हैं और 2022 से देश के प्रधानमंत्री हैं। साधारण परिवार से निकलकर वे ऑस्ट्रेलिया की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल हुए हैं। इस साल मई में चुनाव जीतकर उन्होंने लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल किया।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.