Tuesday, July 21

बिहार में महागठबंधन में दरार! ‘औकात’ बयान से RJD-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, BJP ने मौके पर मारा चौका

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद महागठबंधन में तनाव तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, कांग्रेस की हार की समीक्षा के दौरान RJD और कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कांग्रेस को उनकी ‘औकात’ याद दिलाई।

RJD का तीखा बयान:
मंगनी लाल मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जितने भी वोट और सीटें मिली हैं, वह केवल RJD के मजबूत जनाधार के कारण ही संभव हो पाए। उन्होंने साफ कहा, “अगर कांग्रेस अलग राजनीति करना चाहती है, तो कर ले। इससे उन्हें अपनी ताकत का पता चल जाएगा।” मंडल ने 2020 के चुनाव का हवाला देते हुए बताया कि तब कांग्रेस ने 72 सीटें जीती थीं, लेकिन 19 पर जीत RJD की वजह से ही हुई।

कांग्रेस का पलटवार:
RJD के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने जवाब दिया कि “अगर कांग्रेस की कोई राजनीतिक ताकत नहीं है, तो कोई हमसे गठबंधन क्यों करेगा? सहयोगी दलों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, जिन्हें यह नहीं आता उन्हें गठबंधन धर्म की समझ नहीं है।”

BJP ने लगाई टिप्पणी:
बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस खींचतान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि “दोनों दल चुनाव से पहले भी लड़ रहे थे और चुनाव के बाद भी लड़ रहे हैं। यह महागठबंधन में तालमेल की कमी को स्पष्ट रूप से दिखाता है।”

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस बयानबाजी के बाद महागठबंधन की एकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। बिहार की राजनीति में अब इस घमासान का असर आगामी गठबंधन निर्णयों और भविष्य की रणनीतियों पर पड़ सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.