Tuesday, July 21

गोवर्धन थीम पर इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा की शाही शादी, जयपुर का ताज आमेर बना ‘मिनी वृंदावन’

जयपुर, 5 दिसंबर: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा का विवाह समारोह जयपुर के पांच सितारा होटल ताज आमेर में भव्यता और पारंपरिक ब्रज शैली के साथ आयोजित किया गया। समारोह स्थल को विशेष रूप से सजाकर ‘मिनी वृंदावन’ का रूप दिया गया है।

होटल का अनोखा रूपांतरण:
होटल को ब्रज के पवित्र स्थानों के नामों पर विभाजित किया गया है – वृंदावन, गोकुल, नंदगांव, बरसाना और गोवर्धन। प्रत्येक हिस्से का उपयोग विभिन्न कार्यक्रमों के लिए किया गया:

  • गोकुल: संगीत समारोह, मेहंदी और प्री-वेडिंग कार्यक्रम
  • गोवर्धन: मेहमानों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था
  • जगन्नाथ पुरी: प्रसादी भोजन तैयार करने का स्थान

ब्रज शैली में सजा विवाह स्थल:
मुख्य विवाह स्थल ‘वृंदावन’ में श्रीनाथजी और गोवर्धन नाथ जी के चित्रण लगाए गए हैं। भगवान श्री कृष्ण के रास से जुड़े कटआउट्स, ब्रज की लताओं और गोवर्धन की थीम ने इस समारोह को दिव्य और पारंपरिक ब्रज का रूप दिया।

संगीत का जलवा:
विवाह पूर्व संगीत समारोह देर रात तक चला। लोकप्रिय गायक बी प्राक की प्रस्तुति ने सभी मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विशेष आमंत्रण:
समारोह में वृंदावन, काशी, उज्जैन और नासिक से वैदिक ब्राह्मण आमंत्रित किए गए, जिन्होंने परंपरागत ब्रज शैली में सभी रस्में संपन्न करवाई।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.