Tuesday, July 21

BPSC AEDO भर्ती 2025: फिर से शुरू हुए आवेदन, 935 पदों के लिए मौका, परीक्षा तिथि घोषित

पटना, 5 दिसंबर: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे 12 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं।

पद विवरण:
कुल वैकेंसी: 935

  • अनारक्षित: 374
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 93
  • अनुसूचित जाति: 150
  • अनुसूचित जनजाति: 10
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 168
  • पिछड़ा वर्ग: 112
  • पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 28

योग्यता एवं आयु सीमा:

  • न्यूनतम ग्रेजुएशन किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से।
  • उम्र सीमा: अनारक्षित पुरुष 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष/महिला 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति पुरुष/महिला 42 वर्ष।

सैलरी:
प्रारंभिक वेतन स्तर-5, मासिक वेतन 29,200 रुपये, अन्य भत्तों के साथ।

परीक्षा तिथि:
भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी:

  • 10 व 11 जनवरी 2026
  • 12 व 13 जनवरी 2026
  • 15 व 16 जनवरी 2026

चयन प्रक्रिया:
केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन। परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता के प्रश्न पूछे जाएंगे। साक्षात्कार नहीं होगा।

आवेदन शुल्क: 100 रुपये।

उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.