Tuesday, July 21

Automobiles

लखनऊ में अशोक लेलैंड का नया इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू, इलेक्ट्रिक बस और ट्रकों का होगा उत्पादन
Automobiles

लखनऊ में अशोक लेलैंड का नया इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू, इलेक्ट्रिक बस और ट्रकों का होगा उत्पादन

लखनऊ: भारत की दूसरी सबसे बड़ी कॉमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, अशोक लेलैंड, ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना नया इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू कर दिया है। इस प्लांट में विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बसें और छोटे कॉमर्शियल वाहन बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्लांट का उद्घाटन किया। नए प्लांट के शुरू होने से लखनऊ को ग्रीन इंडस्ट्रियल मैप पर एक नई पहचान मिलेगी और शहर में वाहन निर्माण तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। 78 साल का गौरवशाली इतिहास अशोक लेलैंड की स्थापना 1948 में हुई थी। कंपनी आज 15 देशों में भारतीय विनिर्माण क्षमता और तकनीकी ताकत का प्रतिनिधित्व करती है। कंपनी के अनुसार, लखनऊ का यह नया प्लांट भविष्य की मांग को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यहाँ आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तकनीक और डिजिटल प्रक...