अमेरिका में दिवालिया कंपनियों की संख्या में तेजी, ट्रंप के शासनकाल में 15 साल का रिकॉर्ड टूटा
नई दिल्ली: अमेरिका, जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान देश को "फिर से महान" बनाने का वादा किया था, लेकिन इसके बावजूद देश की आर्थिक स्थिति में सुधार की बजाय और बिगड़ती जा रही है। इस साल अब तक 700 से अधिक बड़ी कंपनियां और 2,000 से ज्यादा छोटी कंपनियां दिवालिया हो चुकी हैं।
दिवालिया होने वाली कंपनियों की संख्या में भारी बढ़ोतरीअमेरिका में बैंकरप्सी की संख्या इस साल 15 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। पिछले साल 687 बड़ी कंपनियां दिवालिया हुई थीं, जबकि इस साल नवंबर तक यह आंकड़ा 717 पहुंच चुका है। इस प्रकार, दिवालिया कंपनियों की संख्या 2022 की तुलना में 93% बढ़ी है। नवंबर में अकेले 62 बड़ी कंपनियों ने दिवालिया होने के लिए आवेदन किया, जबकि अक्टूबर में यह संख्या 68 और सितंबर में 66 थी। यह आंकड़ा...









