US Fed Rate Cut: फेड ने ब्याज दरों में कटौती, तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, भारत पर क्या असर?
नई दिल्ली: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की है। अब यह दर 3.5% से 3.75% के बीच आ गई है, जो तीन साल में सबसे निचला स्तर है। फेड ने अगले साल केवल एक और बार दरों में कटौती का संकेत दिया है।
इस फैसले का वैश्विक वित्तीय बाजारों पर गहरा असर होगा। खासकर भारतीय शेयर बाजार के लिए यह राहत की खबर है।
शेयर बाजार में प्रतिक्रिया
पिछले तीन दिन से भारतीय बाजार में गिरावट रही थी, क्योंकि निवेशक फेड रिजर्व के फैसले का इंतजार कर रहे थे। आज सुबह बाजार तेजी के साथ खुला।
बीएसई सेंसेक्स: 84,559.22 अंक, 167.95 अंक यानी 0.20% की तेजी
NSE निफ्टी50: 25,819.40 अंक, 61.40 अंक यानी 0.24% की तेजी
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कटौती कर्ज को सस्ता करेगी और बाजार में नकदी (लिक्विडिटी) बढ़ाएगी, जिससे निवेशकों में भरोसा बढ़ सकता है।
भारत पर असर
VT Marke...










