Wednesday, July 22

Business & Economy

इंडिगो संकट का फायदा उठाने की तैयारी में टाटा ग्रुप
Business & Economy

इंडिगो संकट का फायदा उठाने की तैयारी में टाटा ग्रुप

एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलटों में बढ़ी चिंता, सैलरी और उड़ान घंटे बन सकते हैं मुद्दा नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कुछ समय से संकट में है। हाल ही में हजारों उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। इस मौके का फायदा उठाने की तैयारी में एयर इंडिया ग्रुप है, लेकिन इसे पायलटों का विरोध भी झेलना पड़ रहा है। टाटा समूह की लो-कॉस्ट एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हाल ही में एयरबस A320 के अनुभवी कैप्टनों के लिए भर्ती विज्ञापन निकाला है। इस कदम से एयर इंडिया एक्सप्रेस के वर्तमान पायलटों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि नए पायलटों के आने से उनकी उड़ानों के घंटे कम होंगे और सैलरी पर भी असर पड़ेगा। पायलटों की नाराजगी:करीब 100 पायलटों ने मैनेजमेंट को चिट्ठी लिखकर इस भर्ती का विरोध किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के A320 पायलटों का कहना है कि पिछले एक साल से लगा...
बीमा सस्ता और बेहतर, रोजगार के नए अवसर
Business & Economy

बीमा सस्ता और बेहतर, रोजगार के नए अवसर

बीमा क्षेत्र में 100% FDI का रास्ता साफ, ग्राहकों और कंपनियों दोनों को मिलेगा फायदा नई दिल्ली: देश के हर कोने तक बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश की सीमा 100% तक बढ़ाने वाला बिल मंजूर कर दिया। यह बिल इसी शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जा सकता है। मकसद:इस कदम का मुख्य उद्देश्य बीमा सेवाओं की पहुंच बढ़ाना, सेक्टर की ग्रोथ को तेज करना और कंपनियों के लिए कामकाज को आसान बनाना है। ग्राहकों को फायदा:बदलाव से पॉलिसी होल्डर्स को अधिक सुरक्षा और विकल्प मिलेंगे। नए प्रोडक्ट्स, बेहतर कीमतें और उत्कृष्ट सेवा सुनिश्चित होगी। ग्रांट थॉर्नटन इंडिया के पार्टनर नरेंद्र गणपुले के अनुसार, यह निर्णय ग्राहकों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। कंपनियों को लाभ:LIC एक्ट में संशोधन से बोर्ड को ज्यादा स्वत...
विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त, सोने के भरोसे थमी लगातार दो सप्ताह की गिरावट
Business & Economy

विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त, सोने के भरोसे थमी लगातार दो सप्ताह की गिरावट

मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दो सप्ताह तक गिरावट के दौर से गुजर रहा था, लेकिन 05 दिसंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के आंकड़ों में राहत मिली। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में $1.03 बिलियन की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो मुख्य रूप से सोने के भंडार में वृद्धि के कारण हुई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, पांच दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर $687.260 बिलियन तक पहुंच गया। इससे पहले 27 सितंबर 2024 को यह भंडार $704.885 बिलियन के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर था। फॉरेन करेंसी असेट्स में गिरावटहालांकि विदेशी मुद्रा भंडार में कुल बढ़ोतरी हुई, लेकिन Foreign Currency Assets (FCAs) में कमी देखी गई। पांच दिसंबर को समाप्त सप्ताह में FCA में $151 मिलियन की गिरावट हुई। इससे पहले लगातार दो सप्ताह में FCA में $1.877 बिलियन और $4.472 बिलियन की गिरावट दर्ज की गई थी। वर्तमान में FCA भ...
सफलता की मिसाल: शहीद पति की याद में जीरो से शुरुआत, आज सालाना लाखों की कमाई
Business & Economy

सफलता की मिसाल: शहीद पति की याद में जीरो से शुरुआत, आज सालाना लाखों की कमाई

नई दिल्ली: कश्मीर की आसिया बेगम ने अपने जीवन की कठिनाइयों को मात देकर सफलता की कहानी लिखी है। भारतीय सेना में तैनात उनके पति की मुठभेड़ में शहादत हो गई। इसके बाद एक और त्रासदी आई जब उनका मकान आग की भेंट चढ़ गया। लेकिन आसिया ने हार नहीं मानी और अपने पिता के घर लौटकर नई शुरुआत की। छत पर मशरूम और सब्जियों की खेती से उन्होंने सालाना लाखों रुपये की कमाई शुरू की। उन्होंने छोटे पैमाने पर अपने कमरे में मशरूम उगाना शुरू किया और इसके बचे हुए कम्पोस्ट का उपयोग कर छत पर सब्जियां उगाईं। आज उनके पास कोलार्ड ग्रीन्स, प्याज, आलू, बैंगन, पालक, मिर्च, टमाटर, बीन्स, गाजर और कई अन्य पौधे हैं। आसिया बताती हैं, "लोग कहते थे कि मेरा जीवन खत्म हो गया है। लेकिन मेरे पिता ने मुझ पर भरोसा जताया। कमांडेंट के सुझाव पर मैंने मशरूम उगाना शुरू किया और फिर इसे विस्तार देते हुए सब्जियों की खेती भी शुरू की।" आज आसि...
लियोनेल मेसी का इंडिया टूर: 100 करोड़ का जेट, 100 करोड़ का आलीशान घर, जानें फुटबॉल जादूगर की कुल संपत्ति
Business & Economy

लियोनेल मेसी का इंडिया टूर: 100 करोड़ का जेट, 100 करोड़ का आलीशान घर, जानें फुटबॉल जादूगर की कुल संपत्ति

नई दिल्ली: फुटबॉल के जादूगर और अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत में तीन दिन के दौरे पर आ रहे हैं। 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस GOAT इंडिया टूर 2025 के दौरान मेसी कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली में फैंस से रूबरू होंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। मेसी का भारत दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने 2011 में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना की कप्तानी की थी। इस यात्रा में शाहरुख खान, सौरव गांगुली और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे बड़े सितारे भी उनका स्वागत करेंगे। मेसी की नेटवर्थ कितनी है?38 साल के मेसी सिर्फ फुटबॉल के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बिजनेस में भी बड़े साम्राज्य के मालिक हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 850 मिलियन डॉलर (करीब 7,700 करोड़ रुपये) है। मेसी की कमाई फुटबॉल मैच फीस, स...
लोअर सर्किट में फंसा रिफेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर, इनकम टैक्स छापों का शक
Business & Economy

लोअर सर्किट में फंसा रिफेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर, इनकम टैक्स छापों का शक

नई दिल्ली: शुक्रवार को शेयर मार्केट में तेजी के बावजूद रिफेक्स इंडस्ट्रीज (Refex Industries) का शेयर 20% के लोअर सर्किट तक गिर गया और 254.35 रुपये पर बंद हुआ। इस गिरावट का मुख्य कारण कंपनी और उसके अधिकारियों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन को माना जा रहा है। कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि 9 दिसंबर से शुरू हुए ये सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी हैं। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वे पूरी तरह से जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं और बिजनेस ऑपरेशन्स बिना किसी रुकावट के चल रहे हैं। पिछले सालों में शानदार रिटर्न, अब आई गिरावटरिफेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर सितंबर 2022 में 35 रुपये पर था। दो साल में यह शेयर बढ़कर 574 रुपये तक पहुंचा, यानी निवेशकों को 1500% से ज्यादा रिटर्न दिया। लेकिन सितंबर 2024 के बाद से इसमें गिरावट शुरू हुई और अब यह शेयर अपनी कीमत का आधा से भी कम होकर 254....
La Première से लेकर Economy तक: एयर फ्रांस 777 में कैसे चुनें परफेक्ट सीट? जानिए पूरी डिटेल
Business & Economy

La Première से लेकर Economy तक: एयर फ्रांस 777 में कैसे चुनें परफेक्ट सीट? जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: दुनिया की टॉप एयरलाइन कंपनियों में शुमार एयर फ्रांस को हाल ही में अमेरिका के लॉन्ग बीच में आयोजित APEX/IFSA सेरेमनी में लगातार चौथे साल 5-स्टार एयरलाइन का दर्जा दिया गया है। आमतौर पर एयरलाइंस अपने विमानों में बिजनेस और इकोनॉमी—दो क्लास उपलब्ध कराती हैं, लेकिन एयर फ्रांस के Boeing 777-300ER में कुल चार केबिन लेआउट दिए गए हैं—La Première, बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी। हर कैबिन की सीटें और फीचर्स काफी अलग हैं। यात्रा के अनुभव को आरामदायक बनाने के लिए सही सीट चुनना बेहद महत्वपूर्ण है। जानिए हर केबिन की खासियत और सीट चुनने के जरूरी टिप्स… La Première: लग्ज़री की मिसाल एयर फ्रांस की La Première दुनिया की सबसे एक्सक्लूसिव फर्स्ट क्लास सेवाओं में गिनी जाती है।यहां मिलता है— प्राइवेट सूट 180° तक फुल-फ्लैट बेड 24 इंच चौड़ी सीट 79 इंच पिच यानी लंबी दूरी की यात्...
अमेरिका के बाद मेक्सिको ने भी भारत पर 50% टैरिफ लगाया, चीन सहित कई एशियाई देश आए निशाने पर
Business & Economy

अमेरिका के बाद मेक्सिको ने भी भारत पर 50% टैरिफ लगाया, चीन सहित कई एशियाई देश आए निशाने पर

नई दिल्ली: अमेरिका के बाद अब उसके प्रमुख सहयोगी मेक्सिको ने भी भारतीय सामान पर भारी 50% तक टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मेक्सिको की सीनेट ने भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों से आने वाले माल पर बढ़े हुए शुल्क को मंजूरी दे दी है। नए टैरिफ अगले साल 2026 से लागू होंगे। यह कदम घरेलू उद्योगों को सुरक्षित करने तथा USMCA (यूएस-मेक्सिको-कनाडा समझौते) की आगामी समीक्षा से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उठाया गया है। मेक्सिको अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है और यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय व्यापार रणनीति के स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मेक्सिको का अब तक का सबसे बड़ा संरक्षणवादी कदम रॉयटर्स के अनुसार, यह मेक्सिको द्वारा स्थानीय उत्पादकों को बचाने के लिए हाल के वर्षों में उठाया गया सबसे कड़ा कदम है। जिन देशों के साथ मेक्सिको का कोई औपचारिक व्यापार ...
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल AMC का IPO कल से; बड़े-बड़े निवेशक खरीद रहे शेयर, आम निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
Business & Economy

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल AMC का IPO कल से; बड़े-बड़े निवेशक खरीद रहे शेयर, आम निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

मुंबई: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Prudential AMC) का बहुचर्चित IPO गुरुवार 12 दिसंबर से खुल रहा है। इससे ठीक पहले कंपनी में 26 दिग्गज निवेशकों ने बड़े पैमाने पर हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि अरबपति झुनझुनवाला परिवार, मधु केला, मनीष चोखानी, और प्रशांत जैन जैसे दिग्गज निवेशक इस IPO से पहले ही कंपनी में पैसा लगा चुके हैं। इसे आम निवेशकों के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है। IPO से पहले बड़ी खरीद-बिक्री आईपीओ खुलने से पहले UK की कंपनी Prudential Corporation ने अपनी 4.5% हिस्सेदारी लगभग 4,900 करोड़ रुपये में बेच दी। इसके अलावा घरेलू और विदेशी निवेशकों ने कुल 2,675 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह खरीद 2,165 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी मूल्य पर हुई है। किन बड़े निवेशकों ने खरीदे शेयर? झुनझुनवाला परिवार ...
अमेरिकी रेट कट के बाद सोना-चांदी में रिकॉर्ड उछाल, निवेशकों में उत्साह
Business & Economy

अमेरिकी रेट कट के बाद सोना-चांदी में रिकॉर्ड उछाल, निवेशकों में उत्साह

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी तेजी देखी गई है। अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की है। हालांकि यह कटौती उम्मीद से कम रही, फिर भी वैश्विक बाजारों में धातुओं के भाव में जबरदस्त उछाल आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए लगभग 700 रुपये बढ़कर 1,30,250 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में यह 1,30,590 रुपये तक पहुंच गई। सुबह 10.30 बजे सोना 0.56% बढ़कर 1,30,527 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी ने नया रिकॉर्ड कायम किया। 1 किलो चांदी की कीमत 3,976 रुपये यानी 2.11% बढ़कर 1,92,711 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। शुरुआती कारोबार में यह 1,93,452 रुपये तक उछली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में: स्पॉट गोल्ड 0.7% बढ़कर 4,236.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स फरवरी डिलीवरी के लिए 0.3% गिरकर 4...