50% से सीधे 18%: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से गारमेंट और लेदर सेक्टर को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ
नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई है। अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स ने राहत की सांस ली है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील की घोषणा करते हुए कहा कि भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ को भी हटा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस से तेल की खरीद रोकने पर सहमति जताई है। अधिकारियों के अनुसार इस डील में दोनों देशों की चिंताओं का संतुलन बनाए रखा गया है।
कौन से सेक्टर को मिलेगा फायदाविशेषज्ञों के मुताबिक इस ट्रेड डील से सबसे ज्यादा फायदा गारमेंट, लेदर और फुटवियर बनाने वाली कंपनियों को होगा। अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान अब ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गया है। उदाहरण के लिए, भारतीय गारमेंट्स पर अब 18 फीसदी टैरिफ लगेगा, जबकि बांग्लादेश और श्र...










