Tuesday, July 21

Crime

56 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, छोटे तस्करों को को था माल खपाने की तैयारी में, पुलिस ने पकड़ा
Crime, Madhya Pradesh, State

56 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, छोटे तस्करों को को था माल खपाने की तैयारी में, पुलिस ने पकड़ा

आरोपी खुद भी स्मैक पीने का आदी, इस स्मैक की खेप को करैरा क्षेत्र में खपाने की फिराक में था 280 ग्राम स्मैक मिली जो कि 56 लाख रुपए कीमत की शिवपुरी।शिवपुरी जिले की अमोला थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रामकुढ़ी मंदिर के पास पुलिया से एक तस्कर को 56 लाख रुपए कीमत की 280 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ने की कार्रवाई की है। आरोपी खुद भी स्मैक पीने का आदी है और वह इस स्मैक की इस खेप को करैरा क्षेत्र में खपाने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 80 ग्राम स्मैक मिली जो कि 56 लाख रुपए कीमत की - करैरा एसडीओपी (आईपीएस) डॉ आयुष जाखड़ ने बताया कि अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता को सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्मैक की बड़ी खेप लेकर आया है और उसे करैरा क्षेत्र में खपाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम अमोला के रामकुढ़ी मंदिर के पास पुलिय...
लखनऊ: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में ATS का ताबड़तोड़ एक्शन, डॉ. परवेज से पूछताछ – धमाके से तीन दिन पहले क्यों दिया इस्तीफा?
Crime, State, Uttar Pradesh

लखनऊ: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में ATS का ताबड़तोड़ एक्शन, डॉ. परवेज से पूछताछ – धमाके से तीन दिन पहले क्यों दिया इस्तीफा?

लखनऊ (NBT NEWS DESK)। दिल्ली में हुए लाल किले ब्लास्ट केस की जांच में यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (ATS) ने अपनी गति तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को ATS की टीम इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ पहुंची और विश्वविद्यालय प्रशासन के लोगों से पूछताछ की। खास तौर पर टीम ने डॉ. परवेज अहमद अंसारी के बारे में अहम जानकारी जुटाई। डॉ. परवेज और उनका संदिग्ध कनेक्शन:जानकारी के अनुसार, डॉ. परवेज अंसारी, जैश कमांडर डॉ. शाहीन सईद के भाई बताए जा रहे हैं। ATS अब डॉ. परवेज और उनके संपर्कों के संबंध में सभी एंगल से जांच कर रही है। डॉ. परवेज ने दिल्ली ब्लास्ट से तीन दिन पहले ही विश्वविद्यालय से इस्तीफा दे दिया था, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि उनका अचानक इस्तीफा किसी संदिग्ध कारण से तो नहीं था। इस्तीफा और पिछले रिकॉर्ड:डॉ. परवेज ने 6 नवंबर को ड्यूटी की, लेकिन 7 नवंबर को अचानक ईमेल के जरिए इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे ...
पंजाब पुलिस ने पकड़ा ISI-पाक समर्थित ग्रेनेड अटैक मॉड्यूल, 10 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Crime, State

पंजाब पुलिस ने पकड़ा ISI-पाक समर्थित ग्रेनेड अटैक मॉड्यूल, 10 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, संवाददाता: पंजाब पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने आईएसआई-पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड हमले के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 10 मुख्य ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया गया, जो विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट कर इस बड़ी सफलता की जानकारी दी। पाकिस्तान के हैंडलर्स से जुड़ा मॉड्यूल गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने मलेशिया में बैठे तीन ऑपरेटिव्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के आदेश माने। हैंडलर्स ने इन्हें किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा था, ताकि राज्य में अशांति फैल सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि सभी आरोपी हैंड ग्रेनेड की पिकअप और डिलीवरी में सक्रिय थे। जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सक्रिय शूटर गिरफ्तार इससे पहले बुधवार को पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टा...
चीन से MBBS, ऑनलाइन फूड बिजनेस और Ricin जहर: गुजरात से गिरफ्तार डॉक्टर की साजिश थी देश में आतंक फैलाने की
Crime, Gujarat, State

चीन से MBBS, ऑनलाइन फूड बिजनेस और Ricin जहर: गुजरात से गिरफ्तार डॉक्टर की साजिश थी देश में आतंक फैलाने की

गुजरात: दिल्ली लालकिला ब्लास्ट से पहले गुजरात में गिरफ्तार डॉक्टर अहमद मोइयुद्दीन सैयद की जासूसी रिपोर्ट सामने आई है। 36 वर्षीय डॉक्टर ने देश में Ricin जहर फैलाने की खतरनाक साजिश रची थी, लेकिन एटीएस ने उसे इसके पहले ही पकड़ लिया। संदिग्ध गतिविधियाँ और पेशा: अहमद मोइयुद्दीन सैयद ने चीन से MBBS की डिग्री ली थी, लेकिन कभी अस्पताल या क्लिनिक में काम नहीं किया। वह ऑनलाइन मरीजों को मुफ्त परामर्श देता था, लेकिन पैसा कमाने के लिए उसने ऑनलाइन फूड बिजनेस में पार्टनरशिप की थी। जहर बनाने की कोशिश में उसने अरंडी के बीजों (Castor Beans) से Ricin जहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सका। जीवनशैली और रहन-सहन: डॉक्टर सैयद अपने परिवार से अलग, अकेले फ्लैट में रहता था। फ्लैट में अक्सर अज्ञात केमिकल वाले पैकेट आते थे, और घरवालों से बचकर वह उन्हें संभालता था। सैयद की शा...
दिल्ली कार ब्लास्ट: सगे भाई-बहन शाहीन और डॉ. परवेज अंसारी का लखनऊ-सहारनपुर कनेक्शन उजागर, ATS-जम्मू कश्मीर पुलिस की छापेमारी
Crime, Uttar Pradesh

दिल्ली कार ब्लास्ट: सगे भाई-बहन शाहीन और डॉ. परवेज अंसारी का लखनऊ-सहारनपुर कनेक्शन उजागर, ATS-जम्मू कश्मीर पुलिस की छापेमारी

लखनऊ: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए भीषण कार ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। राजधानी लखनऊ में डॉ. परवेज अंसारी के घर मड़ियांव और डॉ. शाहीन के लालबाग कंधारी बाजार स्थित घर में ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। जांच में सामने आया है कि दोनों सगे भाई-बहन हैं और उनके पिता का नाम सईद अंसारी है। मुख्य हाइलाइट्स: डॉ. परवेज अंसारी के घर से सफेद Alto कार, स्प्लेंडर बाइक, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज बरामद। कार के शीशे पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, गुड़म्बा का गेट पास लगा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि डॉ. परवेज अकेले रहते थे और घर पर बहुत कम दिखते थे। जांच में मिला आतंकी मॉड्यूल का लिंक: फरीदाबाद से पकड़े गए डॉ. मुजम्मिल अहमद और डॉ. शाहीन शाहिद से जुड़े दस्तावेज और हथियार बरामद हुए। डॉ. शाहीन की कार की डिक्की से हथियार मिले। ...
दिल्ली: बहन को नौकरी न मिलने से टूटा भाई, जंतर-मंतर पर की आत्महत्या
Crime, Delhi (National Capital Territory)

दिल्ली: बहन को नौकरी न मिलने से टूटा भाई, जंतर-मंतर पर की आत्महत्या

नई दिल्ली: सोमवार सुबह राजधानी के जंतर-मंतर पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 45 वर्षीय लोकेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, लोकेश अविवाहित थे और मुरैना में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। वह मुरैना में जनरल स्टोर चलाते थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि लोकेश अपनी बहन के लिए मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने की मांग कर रहे थे। उनके बहन के पति वर्ष 2019 में शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारी (पियोन) के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। तब से लोकेश लगातार सरकार और विभाग से बहन को नौकरी दिलाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन हर दरवाजा बंद मिलने के कारण मानसिक रूप से टूट गए। पुल...