एमपी में निकली असिस्टेंट टाउन प्लानर की भर्ती, सैलरी ₹1.77 लाख तक
भोपाल, 6 फरवरी 2026: मध्य प्रदेश के नगरीय विकास विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रदेश में शहरी नियोजन और विकास में रुचि रखने वाले योग्य अभ्यर्थी अब एमपी लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से असिस्टेंट टाउन प्लानर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एमपीपीएससी ने हाल ही में इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 02/2026) जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 39 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है। परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को होगा।
सैलरी और चयन प्रक्रिया:असिस्टेंट टाउन प्लानर को ₹56,100 से ₹1,77,500 तक वेतन मिलेगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है।
योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से निवेश/नगर नियोजन/शहरी विकास/आवासीय और क्षेत्रीय योजना में ग्रेजुएशन डिग्री।
एम.प्लान या AITP...










