अग्निवीर भर्ती 2026: नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, जानिए सैलरी, योग्यता और उम्र सीमा
इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती 2026 को लेकर नए अपडेट सामने आए हैं। शुरुआत में भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अब आवेदन शुरू होने की तारीख नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 5 फरवरी तक जारी हो सकता है।
अग्निवीर बनने की मुख्य विशेषताएं:
चार साल का कार्यकाल
आकर्षक मासिक वेतन और सेवा निधि पैकेज
चार साल बाद 25% अग्निवीरों का स्थायी भर्ती के लिए चयन
पूरे देश में मेरिट के आधार पर भर्ती
सैलरी और सेवा निधि पैकेज:अग्निवीरों को उनके कार्यकाल के दौरान मासिक वेतन मिलता है, जिसमें 70% हाथ में और 30% कॉर्पस फंड में जमा होता है। सरकार द्वारा भी कॉर्पस फंड में समान योगदान किया जाता है।
वर्ष
कुल पैकेज (महीने का)
हाथ में सैलरी (70%)
अग्निव...









