यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: आवेदन 10 फरवरी से, परीक्षा अप्रैल में
उत्तर प्रदेश में बीएड कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड जेईई 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 रखी गई है। प्रवेश परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया और योग्यतायूपी बीएड प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना आवश्यक है। न्यूनतम अंक योग्यता इस प्रकार है:
सामान्य (GEN) और OBC वर्ग: 50 प्रतिशत
SC/ST वर्ग: 45 प्रतिशत
BE/BTech या इंजीनियरिंग छात्र: 55 प्रतिशत
आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार भिन्न है। सामान्य, OBC और अन्य राज्य के छात्रों को 1400 रुपये और SC/ST वर्ग के छात्रों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफ...










