BARC भर्ती 2025: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफिसर की वैकेंसी, 1.35 लाख तक सैलरी, ऐसे करें आवेदन
यदि आप परमाणु विज्ञान और तकनीक से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने शानदार अवसर निकाला है। BARC ने साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड-A के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जहां चयनित उम्मीदवार को बेसिक पे के साथ साथ बढ़ोतरी और एमटेक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 1,35,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
BARC वैकेंसी 2025 – जरूरी जानकारी
पद का नाम: साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड-A
भर्ती निकाय: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC)
आवेदन की शुरुआत: 22 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जनवरी 2026
आयु सीमा: 18-26 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को छूट)
सैलरी/स्टाइपेंड: 70,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड + 30,000 रुपये बुक अलाउंस, एमटेक ट्यूशन फीस सालाना 60,000 रुपये। नियुक्ति के बाद बेसिक पे 56,100 रुपये (लेवल-10), बढ़ोतरी के बाद 1,35,000 रुपये तक।
चयन प्रक्रिया...










