1 जनवरी से BRICS की कमान संभालेगा भारत, जानिए क्या है यह संगठन और क्यों है दुनिया के लिए अहम
भारत 1 जनवरी 2026 से उभरती अर्थव्यवस्थाओं के शक्तिशाली समूह BRICS की अध्यक्षता संभालने जा रहा है। यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिल रही है, जब वैश्विक राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और अमेरिका व पश्चिमी देशों के साथ BRICS देशों के रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका द्वारा BRICS देशों पर संभावित टैरिफ लगाने की चेतावनी ने इस समूह को और अधिक चर्चा में ला दिया है।
भारत की अध्यक्षता के साथ ही BRICS एक बार फिर वैश्विक मंच पर केंद्र में आ गया है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर BRICS क्या है, इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं और यह संगठन करता क्या है।
क्या है BRICS?
BRICS 11 देशों का एक बहुपक्षीय समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका इसके मूल सदस्य हैं। इनके अलावा हाल के वर्षों में सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीर...










