Wednesday, July 22

Education

‘झूठ मत बोलो…’: इमरजेंसी स्लॉट में अमेरिका का वीजा पाने वाले भारतीय छात्र ने साझा की एंट्री की सीक्रेट ट्रिक
Education

‘झूठ मत बोलो…’: इमरजेंसी स्लॉट में अमेरिका का वीजा पाने वाले भारतीय छात्र ने साझा की एंट्री की सीक्रेट ट्रिक

अमेरिका में स्टूडेंट वीजा (F-1) पाना इन दिनों बेहद मुश्किल हो गया है। नए नियमों के तहत वीजा इंटरव्यू से पहले सोशल मीडिया और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की जांच की जा रही है। हाल ही में एक भारतीय छात्र ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में इमरजेंसी अपॉइंटमेंट लेकर वीजा हासिल किया। इंटरव्यू के दौरान अधिकारी ने उसकी पढ़ाई, कोर्स का चयन, फंडिंग और सोशल मीडिया उपयोग को लेकर कई सवाल किए। छात्र ने ईमानदारी से जवाब देकर वीजा सुनिश्चित किया। स्टूडेंट ने अपने अनुभव को रेडिट पर साझा करते हुए अन्य छात्रों को सलाह दी: “किसी भी चीज़ में झूठ मत बोलो। आत्मविश्वास के साथ ईमानदार रहें और अपने उत्तर स्पष्ट रखें।” विशेषज्ञों के अनुसार, यह टिप्स उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो इमरजेंसी स्लॉट के तहत अमेरिका में पढ़ाई के लिए वीजा अप्लाई कर रहे हैं।  ...
‘पहाड़ जितना प्रेशर, ढेले भर की सैलरी’: ब्रिटेन छोड़ रहे भारतीय डॉक्टर
Education

‘पहाड़ जितना प्रेशर, ढेले भर की सैलरी’: ब्रिटेन छोड़ रहे भारतीय डॉक्टर

  ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टर्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। NHS में काम कर रहे भारतीय हेल्थ प्रोफेशनल्स का कहना है कि उन्हें अत्यधिक काम करना पड़ता है, जबकि सैलरी बेहद कम है। ऐसे में कई डॉक्टर्स बेहतर अवसरों की तलाश में ब्रिटेन छोड़ रहे हैं। सरकार की कड़ी इमिग्रेशन नीतियां, उच्च कॉम्पिटिशन और PLAB टेस्ट की शर्तें उन्हें निराश कर रही हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के आंकड़ों के अनुसार, ‘हेल्थ एंड केयर वर्कर वीजा’ में भारतीयों को जारी किए जाने वाले वीजा में लगभग 67% की गिरावट आई है। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजय नारायण का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और मिडिल-ईस्ट के देशों में डॉक्टर्स को बेहतर सैलरी, कम टैक्स और स्थायी रहने का विकल्प मिलने के कारण कई भारतीय हेल्थ प्रोफेशनल्स ब्रिटेन छोड़ रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय गांधी ने बताया कि PLAB टेस्ट पास करने के बाद भी जॉब पाना कठिन ह...
गूगल में नौकरी करने वालों को मिलेगा अमेरिकी ग्रीन कार्ड का मौका, 2026 से शुरू होगी स्पॉन्सरशिप प्रक्रिया
Education

गूगल में नौकरी करने वालों को मिलेगा अमेरिकी ग्रीन कार्ड का मौका, 2026 से शुरू होगी स्पॉन्सरशिप प्रक्रिया

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल में अमेरिका स्थित दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। कंपनी वर्ष 2026 से अपने योग्य कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने जा रही है। इसका सीधा लाभ हजारों भारतीय प्रोफेशनल्स को मिल सकता है, जो फिलहाल गूगल में मैनेजमेंट और टेक्निकल पदों पर कार्यरत हैं। PERM प्रोग्राम के तहत तेज होगी प्रक्रिया बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपने कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक मेमो में जानकारी दी है कि कंपनी यूएस परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) प्रोग्राम के तहत ग्रीन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को तेज करेगी। PERM, अमेरिका में वर्क वीजा पर काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों के लिए परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पाने की दिशा में पहला और अहम कदम होता है। कंपनी ने बताया है कि 2026 की पहली तिमाही ...
GK विशेष: भारत से निकलकर पाकिस्तान तक बहने वाली नदियाँ, परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं ये सवाल
Education

GK विशेष: भारत से निकलकर पाकिस्तान तक बहने वाली नदियाँ, परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं ये सवाल

नई दिल्ली। भारत की नदियाँ न केवल भौगोलिक दृष्टि से बल्कि इतिहास, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिहाज़ से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खासतौर पर भारत से निकलकर पाकिस्तान में बहने वाली नदियाँ सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षाओं और इंटरव्यू में अक्सर पूछी जाती हैं। ऐसे में इन नदियों से जुड़े प्रश्न-उत्तर अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। भारत से पाकिस्तान जाने वाली प्रमुख नदियाँ भारत से निकलकर पाकिस्तान में प्रवेश करने वाली नदियों में सिंधु नदी प्रमुख है। यह नदी तिब्बत क्षेत्र में मानसरोवर झील के पास से निकलती है और भारत के लद्दाख क्षेत्र से होकर पाकिस्तान में प्रवाहित होती है। इसके अलावा झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज नदियाँ भी सिंधु नदी प्रणाली का हिस्सा हैं। नदियों से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर प्रश्न 1: सिंधु नदी कहाँ से निकलती है? उत्तर: तिब्बत में मा...
14 दिनों की निर्णायक जंग, जिसने रचा बांग्लादेश का इतिहास भारत के बिना अधूरी थी आज़ादी की यह कहानी
Education

14 दिनों की निर्णायक जंग, जिसने रचा बांग्लादेश का इतिहास भारत के बिना अधूरी थी आज़ादी की यह कहानी

ढाका/नई दिल्ली। दक्षिण एशिया के इतिहास में वर्ष 1971 वह मोड़ था, जब केवल 14 दिनों की सैन्य कार्रवाई ने एक नए राष्ट्र — बांग्लादेश — को जन्म दिया। यह लड़ाई अचानक नहीं भड़की थी, बल्कि इसके पीछे वर्षों का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दमन छिपा था। इस ऐतिहासिक परिवर्तन में भारत की भूमिका निर्णायक, अनिवार्य और मानवीय थी। यदि भारत आगे न बढ़ता, तो शायद बांग्लादेश का अस्तित्व आज भी एक अधूरा सपना ही रहता। एक देश, दो हिस्से और गहरी खाई 1947 में बना पाकिस्तान भौगोलिक ही नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति और पहचान के स्तर पर भी दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। पश्चिमी पाकिस्तान की सत्ता और संसाधनों पर पकड़ थी, जबकि पूर्वी पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) की आबादी संख्या में अधिक होने के बावजूद राजनीतिक हाशिये पर थी। 1948 में मोहम्मद अली जिन्ना द्वारा उर्दू को एकमात्र राष्ट्रभाषा घोषित किए जाने से असंतोष और गहरा गया...
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई: स्टूडेंट वीजा पाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी
Education

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई: स्टूडेंट वीजा पाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी

भारत के छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया शिक्षा के क्षेत्र में एक पसंदीदा गंतव्य बन चुका है। हर साल लाखों भारतीय छात्र यहां उच्च शिक्षा लेने के लिए आते हैं। लेकिन एडमिशन पाना तो सिर्फ पहला कदम है; असली चुनौती ऑस्ट्रेलिया का स्टूडेंट वीजा प्राप्त करना होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, वीजा आवेदन में किसी भी जरूरी दस्तावेज की कमी पूरे आवेदन को अस्वीकार करवा सकती है। इसलिए तैयारी समय रहते करना बेहद जरूरी है। स्टूडेंट वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज: कंफर्मेशन ऑफ एनरॉलमेंट (CoE) – यह यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाता है और दर्शाता है कि आपको एडमिशन मिल चुका है। वैलिड पासपोर्ट – कम से कम छह महीने के लिए वैध होना चाहिए। अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट – स्कूल और कॉलेज के प्रमाण पत्र। पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो। अंग्रेज़ी भाषा परीक्षा स्कोर – IELTS, TOEFL iBT या PTE अकादमिक मे...
रेल मंत्रालय की कंपनी RITES में भर्ती, 30 दिसंबर तक करें आवेदन सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 150 पद, ₹29,735 मासिक वेतन
Education

रेल मंत्रालय की कंपनी RITES में भर्ती, 30 दिसंबर तक करें आवेदन सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 150 पद, ₹29,735 मासिक वेतन

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। रेल मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राइट्स लिमिटेड (RITES Limited) ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.rites.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देश के विभिन्न रीजन और डिवीजन के लिए की जा रही है। कुल 150 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 29,735 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। योग्यता और आयु सीमा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल/प्रोडक्शन/मैन्युफैक्चरिंग/ऑटोमोबाइल या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से ...
जीके क्विज़: बिल कैसे बनता है कानून? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
Education

जीके क्विज़: बिल कैसे बनता है कानून? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

 प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में अक्सर पूछा जाने वाला सवाल है – “भारत में कोई बिल कानून कैसे बनता है?” यह सवाल UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और स्टेट PCS जैसी परीक्षाओं में बहुत अहम माना जाता है। भारत में कानून बनाने की प्रक्रिया संसद में होती है। राजनीतिक दल या सांसद अपने प्रस्ताव संसद के सामने बिल (Bill) के रूप में रखते हैं। बिल केवल एक मसौदा होता है और यह तब तक कानून नहीं बनता जब तक इसे संसद के दोनों सदनों – लोकसभा और राज्यसभा – से मंजूरी न मिल जाए और अंततः राष्ट्रपति की स्वीकृति न प्राप्त हो। कानून बनाने की प्रक्रिया कब शुरू होती है?कानून बनाने की प्रक्रिया तब शुरू होती है जब किसी भी सदन में बिल पेश किया जाता है। यदि बिल किसी मंत्री द्वारा लाया जाता है तो उसे सरकारी बिल (Government Bill) कहते हैं, और यदि कोई सांसद लाता है तो उसे प्राइवेट बिल (Private Bill) कहा जाता है। सं...
राजस्थान में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर के 12 पदों पर भर्ती
Education

राजस्थान में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर के 12 पदों पर भर्ती

जयपुर: राजस्थान में ऑफिसर लेवल की सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान के महिला एवं बाल विकास विभाग ने संरक्षण अधिकारी (Protection Officer) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का विज्ञापन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। भर्ती का विवरण भर्ती निकाय: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पद का नाम: संरक्षण अधिकारी (Protection Officer) पदों की संख्या: 12 (कमी/वृद्धि संभव) आवेदन शुरू: 24 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026, रात 12 बजे तक आयुसीमा: 18 से 40 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट) वेतन: पे-मैट्रिक्स लेवल L-1 (ग्रेड पे 4200) चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB या MSW की डिग्र...
BSc या BSc (Hons): 12वीं साइंस के बाद क्या चुनें? जानें अंतर और करियर विकल्प
Education

BSc या BSc (Hons): 12वीं साइंस के बाद क्या चुनें? जानें अंतर और करियर विकल्प

साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए BSc और BSc (Hons) कोर्स के बीच चयन करना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। दोनों ही डिग्रियां विज्ञान शिक्षा से जुड़ी हैं, लेकिन पढ़ाई का स्तर, फोकस और करियर विकल्प अलग होते हैं। BSc क्या है? BSc का पूरा नाम बैचलर ऑफ साइंस है। यह एक सामान्य अंडरग्रेजुएट डिग्री है। इस कोर्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस जैसे विषय शामिल होते हैं। सामान्यतः यह कोर्स 3 साल का होता है, हालांकि कुछ प्रोग्राम 4 साल के भी होते हैं। BSc (Hons) क्या है? BSc (Hons) का पूरा नाम बैचलर ऑफ साइंस विद ऑनर्स है। यह एक स्पेशलाइज्ड अंडरग्रेजुएट डिग्री है। इसमें छात्र किसी एक विषय में गहन अध्ययन और रिसर्च ओरिएंटेड स्टडी करते हैं। इसमें एडवांस्ड टॉपिक्स, प्रैक्टिकल वर्क और रिसर्च स्किल डेवलपमेंट शामिल होते हैं। BSc और BSc (Hons) में अंतर B...