CBSE नॉन-टीचिंग वैकेंसी 2025: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 124 पदों पर जल्द करें अप्लाई
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने नॉन-टीचिंग स्टाफ के 124 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 27 दिसंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य विवरण:
CBSE के इस भर्ती अभियान के तहत Direct Recruitment Quota Examination 2026 (DRQ2026) के जरिए ग्रुप ए, बी और सी के पद भरे जाएंगे। भर्ती के तहत विभिन्न पद हैं:
असिस्टेंट सेक्रेटरी – 08
असिस्टेंट प्रोफेसर/असिस्टेंट डायरेक्टर – 27
अकाउंट्स ऑफिसर – 02
सुपरिटेंडेंट – 27
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर – 09
जूनियर अकाउंटेंट – 16
जूनियर असिस्टेंट – 35
योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर/पोस्ट ग्रेजुएशन न्यूनतम 55% अंकों के साथ।
अकाउंट्स, फाइनेंस, कॉमर्स, बिजनेस स्टडीज, कॉस्ट अकाउंटिंग में विशेष योग्यता रखने वा...









