CAT Result 2025 जारी: iimcat.ac.in पर उपलब्ध हुआ स्कोरकार्ड, जानें आगे की चयन प्रक्रिया
नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए करीब 2.58 लाख उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
CAT 2025 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को देश के 170 शहरों के 339 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस वर्ष परीक्षा में कुल 86 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।
ऐसे करें CAT 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं
होमपेज पर मौजूद ‘CAT 2025 Score Card Login’ लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें
स्क्रीन पर CAT 2025 का स्कोरकार्ड दिखाई देगा
स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर भविष्य के लिए प...










