हायर एजुकेशन के लिए भारतीय छात्रों की पसंद बन रहा आयरलैंड, जानें 5 वजहें
नई दिल्ली: यूरोप में हायर एजुकेशन के लिए अक्सर ब्रिटेन को प्राथमिक विकल्प माना जाता है। हालांकि, ब्रिटेन के पड़ोसी देश आयरलैंड अब भारतीय छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। वर्तमान में आयरलैंड में सात हजार से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले साल यहां 40,000 से ज्यादा विदेशी छात्र आए, जिनमें भारत से छात्रों की संख्या में 60% का इजाफा हुआ।
आयरलैंड में पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी है और यहां का शिक्षा सिस्टम उच्च गुणवत्ता वाला माना जाता है। आइए जानते हैं उन पांच प्रमुख कारणों के बारे में, जिनकी वजह से भारतीय छात्र आयरलैंड को चुन रहे हैं।
1. टॉप यूनिवर्सिटीज़आयरलैंड में पढ़ने वाले हर 10 में से 1 स्टूडेंट विदेशी है। यह दर्शाता है कि यहां के संस्थान उच्च गुणवत्ता वाले हैं। प्रमुख यूनिवर्सिटीज में शामिल हैं:
ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन
यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन
यूनिवर्सिटी ऑफ ग...










