हॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘शिट्स क्रीक’ फेम कैथरीन ओ’हारा का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड जगत से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री, कॉमेडियन और स्क्रीनराइटर कैथरीन ओ’हारा का शुक्रवार को 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ‘शिट्स क्रीक’ जैसी सुपरहिट टीवी सीरीज़ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली कैथरीन की तबीयत 30 जनवरी की सुबह अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 4:48 बजे इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि कैथरीन ओ’हारा अपने घर पर गंभीर अवस्था में हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मृत्यु हो गई।
उम्र संबंधी बीमारी के बाद हुआ निधन
क्रिएटिव आर्टिस्ट्स एजेंसी (CAA) ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिनेत्री की मौत उम्र से ज...









